दर्दनाक हादसे की पूरी कहानी
लखनऊ के तेलीबाग बलदेव विहार कॉलोनी के रहने वाले नौ लोग क्वालिस गाड़ी में सवार होकर सुबह 6:30 बजे प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए निकले थे। जैसे ही वे लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर भदोखर थाना क्षेत्र में कान्हा ढाबा के पास पहुंचे, उनकी गाड़ी की भिड़ंत सरिया लदे एक ट्रैक्टर से हो गई।