12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनाथ बच्चों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाली पॉलोमी पाविनी शुक्ला का सम्मान, “कॉस्मोपॉलिटन ने “डिसरप्टर्स” सूची में किया शामिल

कॉस्मोपॉलिटन पत्रिका ने डिसरप्टर्स सूची में लखनऊ की पॉलोमी पाविनी शुक्ला को शामिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। पॉलोमी पाविनी शुक्ला लम्बे समय से अनाथ बच्चों को अधिकार दिलाने के लिए काम कर रही हैं। अनाथ बच्चों के अधिकार व उनके हितों की रक्षा के लिए पॉलोमी पाविनी शुक्ला द्वारा उच्चतम न्यायलय में जनहित याचिका दायर करने व बच्चों के अधिकारों के लिए लड़ने के लिए यह सम्मान दिया गया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Prashant Mishra

Dec 05, 2021

prashant_sharma.jpg

लखनऊ. अनाथ बच्चों के अधिकारों के लिए काम करने वाली लखनऊ की पॉलोमी पाविनी शुक्ला को विश्व प्रसिद्ध पत्रिका "कॉस्मोपॉलिटन" ने अपनी 25वीं वर्षगांठ पर प्रकाशित विशेष संस्करण में शामिल कर सम्मानित किया है। पत्रिका ने ऐसे व्यक्तियों की सूची जारी की है जिन्होंने निडरता, साहस व लगन के साथ अपने क्षेत्र में साकारात्मक बदलाव के लिए विशेष कार्य किए हैं।

अनाथ बच्चों की अधिकारी को लड़ाई के लिए मिला सम्मान

कॉस्मोपॉलिटन पत्रिका ने डिसरप्टर्स सूची में लखनऊ की पॉलोमी पाविनी शुक्ला को शामिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। पॉलोमी पाविनी शुक्ला लम्बे समय से अनाथ बच्चों को अधिकार दिलाने के लिए काम कर रही हैं। अनाथ बच्चों के अधिकार व उनके हितों की रक्षा के लिए पॉलोमी पाविनी शुक्ला द्वारा उच्चतम न्यायलय में जनहित याचिका दायर करने व बच्चों अधिकारों के लिए लड़ने के लिए यह सम्मान दिया गया है।

किताब में उठाया अनाथ बच्चों के अधिकार का मुद्दा

पॉलोमी पाविनी शुक्ला ने अनाथ बच्चों के अधिकारों पर आधारित एक किताब भी लिखी है। अनाथ बच्चों पर लिखी गई किताब "पृथ्वी के सर्वाधिक निशक्त-भारत के अनाथ" से समाज में अनाथ बच्चों के प्रति एक साकारात्म बदलाव आया है। पॉलोमी पाविनी शुक्ला की किताब व उनके परिश्रम से राज्यों में अनाथ बच्चों के लिए नीतिगत बदलाव हुए हैं। इन बदलाव में अनाथ बच्चों के लिए आरक्षण, बजट वृद्धि आदि शामिल है।

कॉस्मोपॉलिटन की सूची में शामिल लोग

कॉस्मोपॉलिटन की इस सूची में कई विशेष लोगों को शामिल किया गया है। सूची में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज, अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला सिरीशा बांदला, अभिनेत्रियां नीना गुप्ता एवं तानिया माणिकतला, अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा, गायक अमाल मलिक, फीडिंग इंडिया अभियान के जनक अंकित कवत्रा, लेखिका सीमा आनंद, भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल आदि शामिल हैं।

अनाथ बच्चों के लिए लगातार कर करी हैं काम

पॉलोमी पाविनी शुक्ला द्वारा अनाथ बच्चों के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए पहले भी अनेक बार विभिन्न मंचों से सम्मानित किया गया है। हाल ही में विख्यात अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका "फोर्ब्स" ने भी अपनी "30 Under 30" सूची में इन्हे शामिल किया था। यह सूची 30 ऐसे व्यक्तियों की है जो 30 वर्ष से कम आयु के हैं तथा जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया है। इसके साथ ही उन्हें "फेमिना" पत्रिका ने भी वर्ष 2021 की "Fab 40" सूची में शामिल किया था।