8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tokyo 2020 Paralympic Games : टोक्यो पैरालंपिक में यूपी के सात खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर

- टोक्यो पैरालंपिक आज से शुरू हो रहा है। और 5 सितम्बर तक चलेगा। टोक्यो ओलिंपिक-2020 में शानदार प्रदर्शन के बाद यूपी के सात खिलाड़ी टोक्यो पैरालंपिक में अपना जौहर दिखाएंगे।

3 min read
Google source verification
Tokyo 2020 Paralympic Games : टोक्यो पैरालंपिक में यूपी के सात खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर

Tokyo 2020 Paralympic Games : टोक्यो पैरालंपिक में यूपी के सात खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर

लखनऊ. टोक्यो पैरालंपिक आज से शुरू हो रहा है। और 5 सितम्बर तक चलेगा। टोक्यो ओलिंपिक-2020 में शानदार प्रदर्शन के बाद यूपी के सात खिलाड़ी टोक्यो पैरालंपिक में अपना जौहर दिखाएंगे। बैडमिंटन में आईएएस सुहास एलवाई, तीरंदाजी में मेरठ के विवेक, एयर पिस्टल में इटावा के अजीत और संभल के दीपेंद्र पर सभी की निगाहें टिकी हैं। भारत से 54 पैरा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

टोक्यो पैरालंपिक-2020 में यूपी से आईएएस सुहास एलवाई, गौतमबुद्धनगर के एथलीट हाई जंपर वरुण भाटी, मेरठ के आर्चर विवेक चिकारा, मुजफ्फरनगर की आर्चर ज्योति बालियान (Jyoti Balyan) , इटावा के अजीत सिंह यादव, संभल के 10 मीटर एयर पिस्टल में दीपेंद्र सिंह और बागपत के आकाश निशानेबाजी के लिए हिस्सा ले रहे हैं।

सुहास एल वाई बैडमिंटन में विश्व में दूसरे नंबर के खिलाड़ी :- आईएएस सुहास पैरा बैडमिंटन सिंगल्स में विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2018 में हुए एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीता था। जकार्ता पैरा एशियन गेम्स-2018 में कांस्य पदक विजेता पुरुष टीम में शामिल थे। 2017 में टोक्यो में हुए जापान ओपन पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट में उपविजेता रहे थे, जबकि युगल एसएल-4 वर्ग में कांस्य पदक जीता था।

विवेक चिकारा: एशियन चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

तीरंदाज विवेक चिकारा मेरठ के निवासी हैं। तीरंदाजी में एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत था। मेरठ के गुरुकुल प्रभात आश्रम में कोच सत्यदेव प्रसाद ने विवेक की प्रतिभा को पहचाना और तीरंदाज बनाया।

तीरंदाज ज्योति बालियान :- मुजफ्फरनगर गोयला गांव की ज्योति बालियान तीरंदाजी दल में जाने वाली अकेली महिला खिलाड़ी हैं। कंपाउंड ओपन में खेलेंगी। ज्योति को उनकी 17वीं व‌र्ल्ड रैंकिग के आधार पर पैराओलिंपिक कोटा मिला है।

अजीत सिंह यादव: खुद का रिकार्ड तोड़ा

इटावा के अजीत सिंह यादव टोक्यो में भाला फेंक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। साल 2017 में अपने दोस्त को बचाने में अजीत ने अपना एक हाथ गंवा दिया था। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में हुए ट्रायल में अजित ने 63.96 मीटर जैवलिन थ्रो कर अपना रिकॉर्ड ब्रेक किया था। इस वक्त वे पीएचडी कर रहे हैं।

शिक्षक दिवस पर इस वर्ष शिक्षक नहीं होंगे सम्मानित, वजह जानकर होंगे खुश

वरुण भाटी को रियो में ब्रांज मेडल :- गौतमबुद्धनगर में जमालपुर के एथलीट वरुण भाटी हाई जंपर हैं। रियो 2016 पैरालंपिक में देश को ब्रांज मेडल दिला चुके हैं, इस बार फिर वरुण ने पैरालंपिक 2020 के लिए क्वालीफाई किया है। वरुण अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं, जो लगातार दूसरी बार पैरालंपिक में यूपी से भाग ले रहे हैं।

दीपेंद्र सिंह: चार साल पहले बनाया था रिकॉर्ड

संभल के भटपुरा गांव के दीपेंद्र सिंह पैरालंपिक में 10 मी. एयर पिस्टल निशानेबाजी में हिस्सा लेंगे। दीपेंद्र का पोलियो क वजह से दाहिना पैर कमजोर हो गया था। थाईलैंड में पैरा शूटिग व‌र्ल्ड कप 2017 में 10 मीटर एयर पिस्टल की शूटिग में दीपेंद्र ने गोल्ड मेडल जीतकर विश्व रिकार्ड बनाया था।

आकाश : 50 मीटर पिस्टल से साधेंगे निशाना

आकाश निशानेबाजी में हिस्सा लेंगे। बागपत खेकड़ी के आकाश मिक्सड में 50 मीटर पिस्टल से पैरालंपिक में निशाना साधेंगे। आकाश के साथ सिंघराज और मनीष नरवाल भी होंगे।