scriptयूपी में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्षों का ऐलान, मिली अहम जिम्मेदारी | Lucknow UP BJP Mahila Morcha District President declaration know name | Patrika News
लखनऊ

यूपी में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्षों का ऐलान, मिली अहम जिम्मेदारी

– लखनऊ महानगर में सीता नेगी, लखनऊ जिला में अंजू रस्तोगी

लखनऊAug 16, 2021 / 07:45 pm

Sanjay Kumar Srivastava

यूपी में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्षों का ऐलान, मिली अहम जिम्मेदारी

यूपी में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्षों का ऐलान, मिली अहम जिम्मेदारी

लखनऊ. विधानसभा चुनाव को करीब देख भारतीय जनता पार्टी अपने सभी कील कांटे दुरूस्त कर रही है। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने महिला मोर्चा की अवध, काशी, गोरखपुर, कानपुर-बुंदेलखंड, ब्रज और पूर्वांचल क्षेत्र में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष का ऐलान किया है। महिला मोर्चा प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने बताया कि, अवध क्षेत्र के लखनऊ महानगर में सीता नेगी, लखनऊ जिला में अंजू रस्तोगी, रायबरेली में सुधा अवस्थी, सीतापुर में कंचन पांडेय, लखीमपुर खीरी में मंजूलता श्रीवास्तव, हरदोई में अलका गुप्ता, अंबेडकर नगर में रिंकल सिंह, बाराबंकी में रामेश्वरी त्रिवेदी और बलरामपुर में ललिता सिंह को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
बहराइच में प्रज्ञा त्रिपाठी, गोंडा में बीना राय, श्रावस्ती में गीता गुप्ता, उन्नाव में साधना दीक्षित, अयोध्या महानगर में स्मृता तिवारी और अयोध्या जिला में सरोज मिश्रा को मोर्चा की जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

Home / Lucknow / यूपी में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्षों का ऐलान, मिली अहम जिम्मेदारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो