13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में महंगी कारों का काफिला बढ़ा, 2024 में 1 करोड़ से ज्यादा की 3200 कारें बिकीं

Luxury car sales Uttar Pradesh 2024: उत्तर प्रदेश में 2023 में एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाली लगभग 3200 कारों की बिक्री हुई, जिससे एक नया रिकॉर्ड बन गया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Sanjana Singh

Jan 21, 2025

Luxury Cars

Luxury Car Sales Uttar Pradesh 2024: उत्तर प्रदेश की सड़कों पर पिछले साल एक करोड़ रुपये या उससे अधिक कीमत वाली कारों की बिक्री ने नया रिकॉर्ड स्थापित किया। 2024 में इस श्रेणी की 3200 से अधिक कारें बिकीं, जो 2023 के मुकाबले 15 प्रतिशत अधिक है। खास बात यह है कि इस सेगमेंट में लेंबोर्गिनी और फेरारी जैसी पांच करोड़ रुपये से अधिक की कीमत वाली कारों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

उत्तर प्रदेश का टॉप थ्री राज्यों में स्थान

बिक्री के मामले में उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात जैसे प्रमुख राज्यों को पीछे छोड़ते हुए देश के टॉप तीन राज्यों में स्थान प्राप्त किया। इसका मुख्य कारण व्यापारिक माहौल में सुधार, स्वरोजगार के बढ़ते अवसर और युवा उद्यमियों की संख्या में इजाफा है। महंगी कारों की बिक्री किसी राज्य, शहर या देश की आर्थिक स्थिति को दर्शाती है, और यूपी का प्रदर्शन इस पैमाने पर अप्रत्याशित रूप से अच्छा रहा है।

कारोबारियों की वित्तीय सेहत में सुधार

वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में, जहां दुनिया के कई देशों में युद्ध की स्थिति के कारण कंपनियां विस्तार में सतर्कता बरत रही हैं और यूरोपीय संघ में निर्यात में गिरावट आई है, वहीं उत्तर प्रदेश के कारोबारी और उद्यमियों की वित्तीय सेहत में सुधार देखा गया है। इसका नतीजा है कि डुकाती कंपनी के सात वाहन यूपी में पंजीकृत हुए हैं। डुकाटी की बाइक की कीमत करीब 35 लाख रुपये है, जबकि इसकी कार की कीमत 10 करोड़ रुपये से भी ऊपर है।

यह भी पढ़ें: Phalodi Satta Bazar ने पलटा पूरा गेम, बताया कौन जीतेगा चुनाव! BJP के लिए खुशखबरी

महंगी कारों की बिक्री में वृद्धि

इसी सूची में, यूपी में दो लेम्बोर्गिनी स्पोर्ट्स कारों की पंजीकरण भी हुआ है, जिनकी औसत कीमत लगभग पांच करोड़ रुपये है। इसके अलावा, 29 पोर्शे कारें भी यूपी में बिकी हैं, जिनकी कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये है। इस सेगमेंट के तीन प्रमुख ब्रांड्स की बिक्री में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

छोटे जिलों में भी महंगी कारों की बिक्री में तेजी

एक करोड़ कारों की बिक्री के मामले में सबसे आगे नोएडा, कानपुर, लखनऊ, आगरा, मुरादाबाद, गोरखपुर, प्रयागराज और मेरठ जैसे बड़े शहर हैं। वहीं दूसरी ओर, अयोध्या, झांसी, इटावा, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद जैसे छोटे जिलों में भी महंगी कारों की बिक्री तेज़ी से बढ़ी है।

यह भी पढ़ें: Priya Saroj से सगाई की खबरों के बीच Rinku Singh ने शेयर की दिल की बात, लिखा- उम्मीद नहीं…

दो वर्ष में 30 फीसदी बढ़ गई कारों की बिक्री

उत्तर प्रदेश में पिछले दो वर्षों में कारों की बिक्री ने नया कीर्तिमान बनाया है। वर्ष 2022 में प्रदेश में 3.49 लाख कारें बिकी थीं, जो 2023 में बढ़कर 3.96 लाख हो गईं। वर्ष 2024 में यह संख्या और बढ़कर 4.35 लाख तक पहुंच गई। यानी केवल दो वर्षों में कारों की बिक्री में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस वृद्धि के साथ, उत्तर प्रदेश का कार सेगमेंट अब महाराष्ट्र और गुजरात जैसे बड़े राज्यों के बराबर हो गया है, जो देश में इस क्षेत्र में सबसे अधिक ग्रोथ दर्ज करने वाले राज्यों में शामिल हैं।

यूपी में साल दर साल बढ़ रही वाहनों की बिक्री

2022- 30.13 लाख

2023- 34.44 लाख

2024- 37.5 लाख

एक करोड़ या इससे ऊपर की कारें बिकीं

2024- 3204

2023- 2946