लखनऊ

दो दोस्तों ने मिलकर ली तीसरे की जान, बागपत के बड़ौत में जला दी लाश

जयकुमार मजदूरी करते थे। 27 नवंबर को जयकुमार अपने दोस्तों से मिलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।

2 min read
Dec 11, 2022

जयकुमार को उनके दो दोस्तों ने मार कर शव को यूपी के बड़ौत में जला दिया था। पुलिस ने केस में अब दो आरोपियों राजकुमार और दीपक को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों आरोपियों से सबूत छुपाने के बारे में पूछताछ कर रही है। मृतक दोनों आरोपियों का दोस्त था।

पुलिस ने बताया है कि जयकुमार नवंबर में दिल्ली की शाहबाद डेयरी के अपने घर से लापता हो गए थे। उनकी तलाश की जा रही थी लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा था। अब आरोपियों ने बताया है कि उन्होंने जयकुमार को मारकर लाश को जला दिया गया था।

27 नवंबर को दोस्तों से मिलने गए थे जयकुमार, वापस नहीं लौटे

पुलिस के मुताबिक जयकुमार मजदूरी करते थे। वो अपनी पत्नी के साथ रहते थे। 27 नवंबर को जयकुमार अपने दोस्तों से मिलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। पुलिस ने कहा कि 2 दिसंबर को पत्नी ने पति की किडनैपिंग का केस दर्ज कराया।

शिकायत पर पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच की। कॉल रिकॉर्ड से पता चला कि जयकुमार ने आखिरी बार दोनों दोस्तों राजकुमार और दीपक से ही बात की थी। जब पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया तो दोनों आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। बाद में दोनों ने जयकुमार की हत्या कबूला।

दोनों दोस्तों ने गोदाम में काम के बहाने से बुलाया था

पूछताछ में ये पता चला कि दोनों आरोपियों ने एक रिश्तेदार की कार किराए पर ली। काम करने का बहाना बना कर जयकुमार को एक गोदाम में ले गए। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। कबूलनामे के मुताबिक, दोनों आरोपी शव को बड़ौत ले गए और उसे जला दिया।

पुलिस ने कहा कि हत्या पुरानी रंजिश को लेकर की गई है। पुलिस ने शव को बरामद करने और मामले की जांच के लिए टीमों को लगा रखा है। बड़ौत में स्थानीय पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
11 Dec 2022 01:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर