13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इनके भरोसे है जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था, खुद उड़ा रहे हैं अस्पताल के नियमों की धज्जियां

सीएमअो उड़ा रहे हैं अस्पताल के नियमों की धज्जियां

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ruchi Sharma

Aug 15, 2017

hospital

hospital

हमीरपुर. उत्तर प्रदेश में जहां एक तरफ अस्पतालों की व्यावस्था और उनकी लापरवाही को लेकर प्रदेश भर में बहस छिड़ी हुई है, वही हमीरपुर जिले अस्पताल के सीएमओ साहब जिला अस्पताल में खुले आम नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखाई दिए।

दरअसल जिला अस्पताल में साफ सफाई और कमियों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे सीएमओ, सीपी कश्यप अपने स्टाफ के साथ जूते पहने हुए ऑपरेशन थियेटर में घूमते रहे, जबकि ओटी के दरवाजे पर साफ लिखा है कि जूते चप्पल उतार कर ओटी के अंदर जाए, आधे घंटे तक अॉपरेशन थियेटर का निरीक्षण करने के बाद जब वो ओटी से बाहर निकले तो उनसे जूते पहन कर ओटी में घूम कर नियमों की धज्जियां उड़ाने पर सवाल पूछा तो वो मुंह चुराते हुए हड़बड़ाते हुए बोले हमने जूते उतार दिए थे जब कि वो ओटी में जूते पहने हुए आते जाते हमारे कैमरे में कैद हो गए थे।


गोरखपुर हादसे के बाद अस्पताल प्रशासन की नींद टूटी और अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए जिला अस्पताल की सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए खुद ही नियमों की धज्जियां उड़ाते नज़र आए।

सुबह अस्पताल शुरू होने से पहले ही सीएमओ ने महिला पुरुष दोनों अस्पतालों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टाफ में अॉक्सीजन सिलेंडर चलवाकर भी देखे। और लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को कार्रवाई की चेतावनी भी जारी की। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बहस का दौर चल रहा है। गोरखपुर में 60 से ज्यादा बच्चों की मौत के बाद से शासन प्रशासन स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गम्भीर हो गया है।

सुबह से ही सीएमओ अस्पताल पहुंच गए। और पूरे अस्पताल का घूम-घूम कर निरीक्षण किया। इमरजेंसी वार्ड में ईएमओ के कक्ष में रखे सिलेंडर को चेक किया। वहां पर मिले कर्मी से उसे चलाने को कहा। जिस पर कर्मी ने अॉक्सीजन अॉन कर इमरजेंसी के ओटी के अॉक्सीजन सिलेंडर को चेक करने के बाद सीएमओ एसएनसीयू (रुग्ण शिशु केयर सेंटर) पहुंचे जहां मशीनों में रखे बच्चों की सेहत देखी सीएमओ ने महिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया।

इसी दौरान सीएमओ साहब ये भी भूल गए कि ओटी के अंदर जूते चप्पल पहन कर जान मना है। पर वह और उनका स्टाफ सरासर नियमों की धज्जियां उड़ाते रहे जबकि गेट पर बड़ा-बड़ा साफ़ लिखा हुआ है।







ये भी पढ़ें

image