14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिशन 2017 के लिए सपा ने उतारा ये खूबसूरत चेहरा

पंखुड़ी पाठक नई दिल्ली की रहने वाली हैं। वे लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय सचिव भी रह चुकी हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Sujeet Verma

Mar 17, 2016

Pankhuri Pathak

Pankhuri Pathak

लखनऊ.मिशन 2017 को फतह करने के लिए सपा ने नए-नए सिपाही तैयार करने शुरू कर दिए हैं। इस कड़ी में नया नाम पंखुड़ी पाठक का जुड़ा है। उन्हें सपा ने मीडिया प्रवक्ता बनाया है। वे पार्टी की ओर से न्यूज चैनल की डिबेट में शामिल हो रही हैं और विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देने के साथ-साथ सपा सरकार की योजनाएं और नीतियों को मजबूती के साथ रख रही हैं।

पंखुड़ी पाठक नई दिल्ली की रहने वाली हैं। वे लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय सचिव भी रह चुकी हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हालांकि, उनके टिवटर अकाउंट के मुताबिक, उन्हें 145 लोग ही फॉलो करते हैं और वे 255 लोगों को फॉलो कर रही हैं। वहीं, फेसबुक पर पंखुड़ी लगभग 1800 फ्रेंड हैं। फेसबुक पर पंखुड़ी को करीब 1200 लोग फॉलो करते हैं।

बता दें कि, विभिन्न राजनीतिक दलों के पास टीवी डिबेट के पैनल में शामिल होने के लिए युवा नेताओं की फौज है, लेकिन सपा की ओर से ज्यादातर गौरव भाटिया ही नजर आते हैं। वहीं, पंखुड़ी को नई जिम्मेदारी मिलते ही उन्होंने खुशी जताई है। इसके लिए उन्होंने सीएम अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया है।

ये भी पढ़ें

image