12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अवध महोत्सव की 19वीं सांझ में पंजाबी, राजस्थानी और हरयाणवीं नृत्य की बयार बही

कोरोना वाॅरियर्स अवार्ड के साथ अवध टैलेण्ट हंट के प्रतिभागी पुरस्कृत हुए

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Feb 19, 2021

अवध महोत्सव की 19वीं सांझ में पंजाबी, राजस्थानी और हरयाणवीं नृत्य की बयार बही

अवध महोत्सव की 19वीं सांझ में पंजाबी, राजस्थानी और हरयाणवीं नृत्य की बयार बही

लखनऊ, प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में सेक्टर जे, रेल नगर विस्तार कालोनी, कथा मैदान आशियाना लखनऊ में चल रहे अवध महोत्सव-2021 की 15वीं सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी, राजस्थानी और हरयाणवीं नृत्य की बयार बही। अवध महोत्सव की 15वीं सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन प्रगति पर्यावरण संरक्षण के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर प्रिया पाल, पवन पाल, अनुराग शाह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के अलावा तमाम दर्शक उपस्थित थे।

15वीं सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ स्वरा त्रिपाठी ने गणेश वंदना गजानन आओ पर भावपूर्ण नृत्य से कर दर्शकों को भगवान गणेश जी की भक्ति के सागर में आकण्ठ डुबोया। भक्ति भावना से ओतप्रोत इस प्रस्तुति के उपरान्त रिद्धिमा कौशल ने बावन गज का लहंगा गीत पर आकर्षक हरियाणवीं लोक प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी क्रम में नेहा तिवारी, वृद्धि, कसक राना, बागीशा पन्त, अधिरा यादव और यशु वर्मा ने बसंत गीत आई बसन्त बहार कोयलिया कूक उठी पर नृत्य कर दर्शकों को बसंती रंग में रंग दिया।
मन को मोह लेने वाली इस प्रस्तुति के उपरान्त ईशान सिंह और शौर्य सिंह ने ढोल जगीरो पर पंजाबी नृत्य, नेहा तिवारी और यशु वर्मा ने मेरा 80 कली का लहंगा पर राजस्थानी लोकनृत्य की मनोरम छटा बिखेरी। इसी क्रम में यशु वर्मा ने अंगना में कुइयां राजा डूब के मर जाउंगी पर बुन्देलखण्डी नृत्य की सुवास बिखेरी तो वागीशा पन्त ने बन्नो मेरी नाजुक एवं स्वरा त्रिपाठी ने प्यारा कन्हैया पर लोकनृत्य की सुरभि से दर्शकों को सुरभित किया। मिष्ठी ने 52 गज पर नृत्य प्रस्तुत किया। संगीत से सजे कार्यक्रम के अगले क्रम में प्रियम पाण्डेय ने रंगीलो म्हारो ढोलना और मनीष पंडित ने होली खेलें रघुवीरा गीत को सुनाकर श्रोताओं को होरी के रंग से रंग दिया। कार्यक्रम का संचालन सम्पूर्ण शुक्ला और अरविन्द सक्सेना ने किया।

समारोह में अवध टैलेण्ट हंट के तहत हुई चित्रकला प्रतियोगिता में मिथिका सिन्हा को प्रथम, आर्यन कौर को द्वितीय, रस्सी कूद प्रतियोगिता में वैभवी सिंह को प्रथम, राशि शर्मा को द्वितीय, मेंहदी प्रतियोगिता में नेहा खरे को प्रथम, राशि शर्मा को द्वितीय, म्यूजिकल चेयर में अधिराज सिंह को प्रथम, अंशिका सिंह तिवारी को द्वितीय, किड्स माॅडलिंग में दिव्या अवस्थी को प्रथम, प्रियम्वदा समीर को द्वितीय, मिस्टर एण्ड मिस प्रतियोगिता में सनम खान को प्रथम, रोहित तिवारी को द्वितीय, उर्मिला साहू को प्रथम, इप्शििता अरोड़ा को द्वितीय, नृत्य प्रतियोगिता में आयुष कश्यप् को प्रथम, आरोही नाहिल को द्वितीय इसी प्रकार गायन प्रतियोगिता में मोहम्मद आदिल को प्रथम एवं हर्षिता चतर्वेदी को द्वितीय स्थान के लिए प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कोरोना वाॅरियार्स अवार्ड

इस अवसर पर प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने आकाशवाणी लखनऊ के कार्यक्रम अधिशाषी अतिश कुमार श्रीवास्तव, अमन मिश्रा और शिवम द्विवेदी को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर कोरोना वाॅरियार्स अवार्ड से सम्मानित किया। कविताओं ने मंत्रमुग्ध किया