1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त पाकर यूपी के किसानों के चेहरे खिले, पीएम मोदी को कहा थैंक्यू यू

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत नव वर्ष 2022 के पहले दिन उत्तर प्रदेश के किसानों को अबतक 42565 करोड़ का भुगतान किया गया। उत्तर प्रदेश के 2 करोड़ 55 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त जारी की। प्रदेश के किसानों को दसवीं किस्त के रूप में 4845 करोड़ रुपए मिले।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 1 Jan 2022, 9:58 PM IST

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त पाकर यूपी के किसानों के चेहरे खिले, पीएम मोदी को कहा थैंक्यू यू

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त पाकर यूपी के किसानों के चेहरे खिले, पीएम मोदी को कहा थैंक्यू यू

लखनऊ. Prime Minister Kisan Samman Nidhi न्यू ईयर 2022 के पहले ही दिन उत्तर प्रदेश के 2.55 करोड़ किसानों के चेहर खुशी से खिल उठे। जब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत शनिवार को दसवीं किस्त के रूप में 2.38 करोड़ किसानों के लिए 4845 करोड़ की किस्त जारी की गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के आरम्भ से अब तक उत्तर प्रदेश के 2 करोड़ 55 लाख किसानों को कुल 42565 करोड़ रुपए का तोहफा दिया गया।

पीएम-किसान योजना की 10वीं किस्त जारी - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत वित्तीय लाभ की 10वीं किस्त जारी की। इसके अंतर्गत देशभर के 10 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 20,000 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि जारी की गई। जिसके बाद किसानों ने मोदी को कहा, थैक्यू पीएम जी।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है?

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना दिसंबर 2018 से लागू की गई। इसके तहत देश के किसानों की आय में वृद्धि के लिए वर्ष में 6000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके तहत प्रत्येक 4 माह में 2000 रुपए की किस्त दी जाती है। धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जाती है।

यह भी पढ़ें :यूपी सरकार ने छह लाख किसानों से खरीदा 40.92 लाख मीट्रिक टन धान, 7381.08 करोड़ रुपए का किया भुगतान

3.73 लाख किसानों की समस्याओं का निराकरण - प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रारम्भ से वर्ष 2021-22 के नवम्बर तक 37720 करोड़ रुपए का कुल लाभ उत्तर प्रदेश के किसानों को दिया जा चुका है। वहीं अबतक प्रदेश के 3.74 लाख किसानों की प्राप्त समस्याओं में से 3.73 लाख किसानों की समस्याओं का ऑनलाइन निराकरण कराया गया।

यह भी पढ़ें : यूपी के किसानों को मिला तोहफा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 10 जरूरी बातें जानें

PM-Kisan के क्रियान्वयन के लिए उत्तर प्रदेश पूरे देश में प्रथम रहा - वर्ष 2020-21 के लिए यूपी के 10.74 लाख और 2021-22 के लिए 19.87 लाख लाभार्थियों के भौतिक सत्यापन का जो लक्ष्य भारत सरकार ने निर्धारित किया था, उसे भी योगी सरकार ने शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया है। इससे पहले योजना के सबसे तेज क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश पूरे देश में प्रथम रहा, जिसके लिए भारत सरकार ने राज्य को पुरस्कृत किया था।

एफपीओ बनाने के लिए पीएम को धन्यवाद - प्रधानमंत्री ने लगभग 351 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को 14 करोड़ रुपए से अधिक का इक्विटी अनुदान भी जारी किया। इससे 1.24 लाख से अधिक किसानों को लाभ होगा। उत्तर प्रदेश के एफपीओ ने किसानों की समृद्धि की नींव के रूप में एफपीओ बनाने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने सदस्यों को बीज, जैविक खाद, विभिन्न प्रकार के बागवानी उत्पादों में मदद करने की अपनी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करने के बारे में भी चर्चा की। उन्हें ई-नाम की सुविधा का लाभ मिल रहा है। उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने के प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करने का वादा किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि, देश के किसान का आत्मविश्वास देश का सबसे बड़ा सामर्थ्य है।