1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी सरकार ने छह लाख किसानों से खरीदा 40.92 लाख मीट्रिक टन धान, 7381.08 करोड़ रुपए का किया भुगतान

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति आयुक्त सौरभ बाबू के अनुसार, “30 दिसंबर तक किसानों से कुल 7381.08 करोड़ रुपए से अधिक का धान खरीदा गया है और भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में खरीद के 72 घंटे के भीतर किया जा रहा है। जिससे प्रदेश के छह लाख से अधिक किसानों को लाभ मिला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 30 Dec 2021, 8:39 PM IST

Paddy Procurement -  सरकार दे चुकी 14.86 करोड़ फिर भी किसान नहीं दे रहे पुराने बारदाने

किसान पुराना बारदाना नहीं दे रहे

लखनऊ. खुशखबरी, खरीफ मार्केटिंग सीजन 2021-22 में यूपी सरकार ने अब तक लगभग 40.92 लाख मीट्रिक टन धान खरीदहै। जिससे प्रदेश के छह लाख से अधिक किसानों को लाभ मिला है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति आयुक्त सौरभ बाबू के अनुसार, “30 दिसंबर तक किसानों से कुल 7381.08 करोड़ रुपए से अधिक का धान खरीदा गया है और भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में खरीद के 72 घंटे के भीतर किया जा रहा है।

एफसीआई व अन्य ने खरीदी 24 घंटों में 0.87 एलएमटी धान

उत्तर प्रदेश में धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। विभागों द्वारा दी गई रिपोर्टों के अनुसार राज्य सरकार की एजेंसियों और भारतीय खाद्य निगम ने पिछले 24 घंटों में 0.87 एलएमटी से अधिक धान की खरीद की है।

यह भी पढ़ें : यूपी के 72 जिलों में 4370 धान क्रय केंद्रों पर हो रही धान खरीद, खुशखबरी 48 घंटे के अंदर होगा भुगतान

कड़ी निगरानी जरूरी : सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह सुनिश्चत किया गया है कि किसानों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए कड़ी निगरानी भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें : धान खरीद के लिए पंजीकरण शुरू, आधार से लिंक मोबाइल पर ही आएगा ओटीपी

यूपी में करीब 4000 धान खरीद केंद्र स्थापित

सरकार ने एमएसपी पर 603498 किसानों से 7381.08 करोड़ रुपए का धान खरीदा है। मुख्यमंत्री ने फसल की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए एडीएम, एसडीएम, तहसीलदारों सहित प्रमुख अधिकारियों को खरीद केंद्रों का ऑन-साइट निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। 73 जिलों में किसानों से सीधी खरीद की सुविधा के लिए राज्य भर में 4000 से अधिक खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं।

एमएसपी

1 - ग्रेड ए किस्म के लिए 1,960 रुपए प्रति कुंतल।
2 - आम किस्म के लिए 1,940 रुपए प्रति कुंतल।