लखनऊ. यूपी के 72 जिलों में 4370 धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद की जा रही है। किसानों के बैंक खातों में 48 घंटे के अंदर धान का भुगतान आ जा रहा है। सूबे सभी डीएम को यह जिम्मेदारी मिली है किसानों को भुगतान में कोताही न हो, इस पर नजर रखें। अगर ऐसी कोई चूक मिलती है तो उस पर संज्ञान लेकर तुरंत कार्रवाई करें। कृषि उत्पादन आयुक्त भी धान खरीद और भुगतान पर रोजाना समीक्षा करेंगे। उम्मीद है कि योगी सरकार इस बार धान खरीद में नया रिकार्ड बना दे।