2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘कब तक दबकर राजनीति करेंगे’ ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- बड़के भइया का झंडा उठाना बंद करिए

UP Politics News: कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अब बड़के भइया का झंडा उठाना बंद कर देना चाहिए। राजभर ने स्वामी प्रसाद मौर्य और सीट बंटवारे का जिक्र कर तंज कसा। उन्होंने अखिलेश से अपना रुख साफ करने को कहा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ankit Sai

•

Updated: 2 Nov 2026, 10:43 AM IST

OP Rajbhar

कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर (PC: IANS)

Akhilesh Yadav: कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा कि लगता है सुबह कही गई उनकी बात शाम तक समझ आ गई है। राजभर ने सवाल उठाया कि अखिलेश आखिर कब तक दबकर राजनीति करेंगे। उन्होंने कहा कि अब उन्हें बड़के भइया से डरने की जरूरत नहीं है और उनका झंडा उठाना बंद कर देना चाहिए। राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि रैली करने के बाद बड़के भइया थाईलैंड, वियतनाम या मंगोलिया चले जाएंगे, जबकि अखिलेश को यहां स्वामी प्रसाद मौर्य से सीट बंटवारे पर डील करनी पड़ेगी। ओप राजभर ने स्वामी प्रसाद मौर्य का जिक्र करते हुए कहा कि वे बड़के भइया के साथ फोटो खिंचवाते हैं और अखिलेश को उनकी औकात बताते फिरते हैं।

राजभर ने कहा कि अखिलेश ने स्वामी प्रसाद को सम्मान दिया, लेकिन बदले में उन्हें अपमान मिला। उन्होंने अखिलेश के कार्यकर्ताओं की उम्मीदों का जिक्र करते हुए कहा कि वे किसी बड़े ऐलान का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अखिलेश फुस्स पटाखा निकले। आखिर में राजभर ने उनसे अपना स्टैंड क्लियर करने या दिल्ली के चक्कर लगाते रहने की बात कही।

खबर अपडेट हो रही है ....


बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश