सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ जनता और युवाओं में भारी नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी भाजपा सरकार एक व्यक्ति को बचाने में जुटी है और उसकी सुरक्षा के लिए पुलिस, सेना तथा अर्धसैनिक बलों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का रवैया देश के लिए खतरा पैदा कर रहा है। आज देश में वैसी ही स्थिति बन रही है, जैसी कुछ दिन पहले नेपाल और बांग्लादेश में देखी गई थी, और युवाओं को सड़कों पर संघर्ष करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।"रविदास मेहरोत्रा ने भाजपा नेताओं, विशेषकर गृह मंत्री के बयानों को तानाशाहीपूर्ण बताया।