11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP News: मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर BJP चलाएगी विशेष अभियान, अगस्त से हर महीने यूपी आएंगे प्रधानमंत्री

UP News: पार्टी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले अपने मौजूदा सांसदों की लोकप्रियता को लेकर सर्वे करवाएगी। सर्वे में फेल होने वाले सांसदों को पार्टी ने टिकट नहीं देने का फैसला किया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Prashant Tiwari

May 16, 2023

pm-will-come-up-on-completion-of-9-years-modi-government

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

30 मई को केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो रहे है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में जनसंपर्क अभियान निकालकर लोगों को सरकार की उपलब्धियों को गिनाएगी। इसके लिए पार्टी ने बड़े लेवल पर तैयारियां शुरू कर दी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी इस समय दिल्ली के दौरे पर है। यहां वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से अगस्त में होने वाले पार्टी के विशेष अभियान पर बात करेंगे।

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर बड़ी तैयारी में BJP
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर भाजपा बड़ी तैयारी कर रही है। भाजपा नेता प्रदेश में रैली करने के साथ ही लोगों से मिलेंगे। इसके साथ ही पार्टी के बड़े नेता राज्य के अलग-अलग जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

जनसंपर्क अभियान निकालेगी भाजपा
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा का शिर्ष नेतृत्व काफी गंभीर है। पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट गई है। इसके लिए UP BJP प्रधानमंत्री मोदी से मिशन 80 को लांच कराने की तैयारी में है। पार्टी उत्तर प्रदेश को लेकर किस कदर गंभीर है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि PM मोदी के रैली के बावजूद गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हर महीने प्रदेश का दौरा करेंगे। इसके साथ ही पार्टी अगस्त महीने में जनसंपर्क अभियान निकालकर लोगों से जुड़ेगी।

हर महीनें UP आएंगे प्रधानमंत्री
सूत्रों की माने तो कर्नाटक चुनाव में हार के बाद पार्टी नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी की UP में ज्यादा से ज्यादा रैलियां करना चाहती है। इसके तहत पीएम मोदी हर महीने UP आएंगे और विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के साथ ही शिलान्यास और जनसभा करेंगे।

यह भी पढ़ें: By-election : उत्तर प्रदेश में जल्द होगा उपचुनाव, चुनाव आयोग ने EVM मशीनों की जांच के दिए निर्देश

सांसदों के लोकप्रियता का सर्वे करवाएगी BJP
2024 के लोकसभा चुनाव में उतरने से पहले भाजपा प्रदेश अपने मौजूदा सांसदों की लोकप्रियता को लेकर सर्वे करवाएगी। जिस भी सांसद का रिपोर्ट खराब होगी पार्टी उसे टिकट नहीं देगी। पार्टी गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के देखरेख में चुनावी सर्वे कराएगी। भाजपा का इस चुनाव में सबसे ज्यादा फोकस 2019 में हारी हुई सीटों को जीतने पर होगा।