
PM Modi in Maghar
लखनऊ. संत कबीरदास की 500वीं पुण्यतिथि के मौके पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मगहर, संत कबीरनगर पहुंचे जहां पीएम मोदी ने 24 करोड़ रुपये की लागत से संत कबीर अकादमी, मगहर का शिलान्यास किया। इस अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर #PMInMaghar हैशटैग कई घंटे तक ना सिर्फ भारत में टॉप ट्रेंड पर रहा बल्कि दुनिया में भी छाया रहा। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस हैशटैग के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को उन तक पहुंचाया।
लाइव स्ट्रीमिंग की ही रीच रही करीब 50 लाख-
#PMInMaghar हैशटैग पर रिपोर्ट लिखे जाने तक करीब 78000 ट्वीट्स हो चुके थे जिनकी रीच 25 करोड़ और इम्प्रेशंस 40 करोड़ से भी ज्यादा रहे। इस हैशटैग से चले अभियान को करीब 15 लाख रीट्वीट मिले और 6 लाख लाइक्स। मगहर में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सरकार के आधिकारिक यूट्यूब चैनल के साथ-साथ मुख्यमंत्री कार्यालय के फेसबुक पेज व ट्विटर हैंडल पर भी किया गया। सिर्फ लाइव स्ट्रीमिंग की ही रीच करीब 50 लाख रही।
कबीरदास ने तोड़ा था अंधविश्वास-
मगहर में महात्मा कबीर से जुड़ी स्मृतियों को संजोने वाली संस्थाओं का निर्माण किया जाएगा। कबीर गायन प्रशिक्षण भवन, कबीर नृत्य प्रशिक्षण भवन, रीसर्च सेंटर, लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम, हॉस्टल, आर्ट गैलरी विकसित किया जाएगा।मगहर को 'नरक के प्रवेश द्वार' के रूप में भी जाना जाता है। लोगों की ऐसी धारणा है कि मगहर में जिसकी मृत्यु होती है, वह स्वर्ग नहीं जाता। वहीं, काशी में जो शरीर त्यागता है, वो स्वर्ग जाता है। संत कबीरदास इस अंधविश्वास को तोड़ने के लिए मगहर गए थे और वहीं समाधि ली थी। और भी हो सकता है
Updated on:
29 Jun 2018, 12:49 PM IST
Published on:
28 Jun 2018, 8:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.