22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंबेडकर प्रतिमा विवाद पर पुलिस-प्रदर्शनकारी आमने-सामने, महिला थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल

लखनऊ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक प्रदर्शन में बदल गया। मामला बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के मवई खातरी गांव का है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 12 Apr 2025, 5:47 PM IST

ambedkar news lucknow

अंबेडकर प्रतिमा विवाद: यहां सरकारी जमीन पर अंबेडकर की प्रतिमा गुपचुप तरीके से स्थापित कर दी गई थी। जब प्रशासन को इसकी सूचना मिली तो शनिवार को प्रतिमा को हटाने की कार्रवाई की गई, जिसका ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया।

महिला थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल

दोपहर करीब 2 बजे प्रशासनिक टीम के साथ बीकेटी, इटौंजा, महिंगवा और मड़ियांव थानों की पुलिस, पीएसी तथा महिला पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने प्रतिमा हटाने से इनकार कर दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ ही देर में प्रदर्शन उग्र हो गया और प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस हमले में महिला थाना प्रभारी मेनका सिंह सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

टियर गन का करना पड़ा प्रयोग

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पांच राउंड टियर गन का प्रयोग किया। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है और स्थिति को सामान्य करने के प्रयास लगातार जारी हैं।

यह भी पढ़ें: हनुमान जन्मोत्सव पर संभल में निकली शोभायात्रा, पुलिस और पीएसी ने संभाला मोर्चा

जानकारी के अनुसार, यह प्रतिमा तीन दिन पहले चोरी-छिपे सरकारी भूमि पर स्थापित की गई थी। जैसे ही इस बात की जानकारी प्रशासन को हुई, उन्होंने इसे हटाने का निर्णय लिया। लेकिन प्रतिमा को लेकर स्थानीय लोगों की भावनाएं जुड़ी होने के कारण यह मामला सांप्रदायिक रंग लेता दिखाई दिया।

सख्त कानूनी कार्रवाई होगी: पुलिस

प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन पर बिना अनुमति के किसी भी प्रकार की मूर्ति की स्थापना नियमों के खिलाफ है और इसे हटाना जरूरी था। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है।