22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमान जन्मोत्सव पर संभल में निकली शोभायात्रा, पुलिस और पीएसी ने संभाला मोर्चा

उत्तर प्रदेश के संभल में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए थे। मंदिर में आरती के बाद हवन पूजन भी हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सम्भल

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 12 Apr 2025, 4:06 PM IST

hanuman janmotsav

हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा निकाली जिसमें भगवान श्रीराम और हनुमान जी के भजनों पर लोग झूमते नजर आए।

श्रद्धालुओं की मानें तो छह बजे प्रतिदिन की तरह आरती की गई। सब लोगों ने मिलकर एक यज्ञ किया, जिसमें एक हजार आहुति दी गई। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के बाद जो लोग बाहर से आते हैं उनके भोजन की व्यवस्था की जाती है। शाम को छप्पन भोग और आरती होगी। उसके बाद जागरण होगा। हनुमान चालीसा का पाठ भी जागरण में होगा। कल भंडारे की व्यवस्था की जाएगी।

संभल प्रशासन को धन्यवाद दे रहे हैं लोग

श्रद्धालु संजय ठाकुर ने बताया कि हनुमान जयंती पर हर वर्ष की तरह यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कल बाबा का चोला हुआ था। सुबह यज्ञ हुआ। इस दौरान सोने का श्रृंगार किया गया। हनुमान चालीसा का पाठ होगा। शाम को आरती होगी। बाबा का केक कटेगा। कल महाभंडारा होगा। संकटमोचक यज्ञ हुआ था। लोगों के संकट दूर होते हैं। बहुत दूर-दूर से श्रद्धालु यहां आते हैं। इस मंदिर की बहुत मान्यता है, लोगों को जो परेशानी होती है, वह दूर हो जाती है। इस कारण लोग यहां बाहर आते हैं। संभल प्रशासन को धन्यवाद देते दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस बल और पीएसी ने संभाला है मोर्चा

संकटमोचक बाला जी महाराज का यह पहला मंदिर है। इस दौरान भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया। दूर-दूर से भक्त दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। शोभायात्रा के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल और पीएसी के जवान मौजूद रहे। सुरक्षा-व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। शोभायात्रा में महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हनुमान जी के भजनों में डूबे नजर आए। यह शोभायात्रा श्री बालाजी मंदिर से शुरू हुई। इसके बाद यह शहर के विभिन्न इलाकों में घूमते हुए वापस मंदिर तक पहुंची। मंदिर में भी भक्तों ने जमकर जयकारे लगाए।

बड़ी खबरें

View All

सम्भल

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग