
भारत को तबाह करने की चल रही साजिश को पुलिस और जांच एजेंसियों ने नाकाम कर दिया। इस कार्रवाई में यूपी पुलिस भी शामिल है। हालांकि अधिकारी अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। दरअसल, डॉ. इश्तियाक भारत में अल-कायदा का मॉडयूल चला रहा था। मॉड्यूल के कई संदिग्ध आतंकवादियों को हथियार चलाने की भी ट्रेनिंग दी जा रही थी। ये मॉड्यूल देश में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में था। पकड़े गए आतंकियों को अलग-अलग स्थानों पर हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही थी।
लेकिन दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश पुलिस फोर्स के साथ मिलकर धर दबोचा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरियाणा के भिवाड़ी से 6 लोगों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश और झारखंड से आठ संदिग्धों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि इसमें अभी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। यूपी पुलिस के सूत्रों के अनुसार कार्रवाई अभी जारी है। उत्तर प्रदेश के साथ देश के कई राज्यों में छापेमारी की जा रही है।
Updated on:
22 Aug 2024 04:49 pm
Published on:
22 Aug 2024 04:35 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
