2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बादलों ने डाला डेरा, फिर हो सकती है तेज बारिश, कल बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने आदेश किए जारी

गुरुवार की शाम और रात को हुई बारिश के बाद शुक्रवार की सुबह धूप खिली, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली, लेकिन दोपहर बाद दोबारा बादलों ने राजधानी समेत कई जिला में डेरा जमाया।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Jan 03, 2020

Clouds

Clouds

लखनऊ. ठंड के सीजन में अब बारिश ने अपनी मौजूदगी दर्ज करनी शुरू कर दी है। गुरुवार की शाम और रात को हुई बारिश के बाद शुक्रवार की सुबह धूप खिली, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली, लेकिन दोपहर बाद दोबारा बादलों ने राजधानी समेत कई जिला में डेरा डाला। इस बीच बादलों के पीछे से सूरज के लुकाछुपी का खेल जारी रहा, लेकिन लोगों को ठंड महसूस होती रही। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी मैदानी इलाकों में अपना असर डाल रही है, हालांकि बीते दो दिनों में यूपी में न्यूनतन व अधिकतम तामपान में बढ़ोत्तरी हुई है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार 5 जनवरी तक मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा, कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदा बांदी तो कुछ जगह बारिश के साथ ओले भी गिरेंगे। लेकिन उसके बाद कोहरा छाएगा, जिससे ठंड बढ़ेगी। बुंदेलखंड, पूर्वांचल और पश्चिमी उप्र के कई जिलों में पछुआ हवाएं चलेंगी व बारिश दर्ज की जाएगी। सीएम योगी ने इस बीच ओलवृष्टि से बर्बाद फसलों का संज्ञान लेते हुए तुरंत पीड़ितों की मदद के आदेश दिए हैं।

सीएम योगी ने दिए जिलाधिकारियों को आदेश

शीतलहर और गलन के बीच गुरुवार को दिन में खिली धूप जहां राहत लेकर आई वहीं विभिन्न स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि लोगों के लिए आफत बन गई। ठंड और बारिश की चपेट में आने से यूपी में 28 लोगों की मौत हो गई। ठंड से कानपुर में 11, चित्रकूट में तीन और कानपुर देहात में सात व्यक्ति की मौत हो गई। बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे ला दी है। हालांकि सीएम योगी ने तुरंत ही इसका संज्ञान लेते हुए सभी जिलाधिकारियों को किसानों की त्वरित मदद पहुंचाने का आदेश जारी किया है। सीएम योगी ने कहा कि फसलों के नुकसान काआंकलन किया जाए व पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाई जाए। आपदा प्रभावितों को राहत एवं मदद पहुंचाने के कार्य में पूरी तत्परता बरती जाए।


जिलों में यह रहा तापमान-

शुक्रवार को दिन में न्यूनतम तापामान में दो से तीन डिग्री तक की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। लखनऊ का अधिकतम तापमान 18 तो न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया। बहराइच में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश के बाद कानपुर में 12, ललितपुर में 10, सुलतानपुर में 12, बलरामपुर में 11, महोबा में 12, हमीरपुर में 6, लखीमपुर में 11, फर्रुखाबाद में 10 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं पूर्वी यूपी के गोरखपुर व वाराणसी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12, तो प्रयागराज में 13 डिग्री रहा।

इन जिलों के स्कूलों में 4 जनवरी तक छुट्टी-

ठंड को देखते कई जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों के स्कूलों में 4 जनवरी तक छुट्टी बढ़ा दी है। जारी आदेश में झांसी, रायबरेली, महोबा, आगरा, वाराणसी, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, फतेहपुर में आज चार जनवरी को स्कूल बंद रहेंग। रायबरेली, महोबा में 8वीं कक्षा तक के स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं। झांसी व वाराणसी में कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टी रहेगी। वहीं बाराबंकी व सीतापुर में पहले ही कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में 4 जनवरी तक छुट्टी के आदेश दिये गये थे।