12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raksha Bandhan Muhurat 2023: रक्षाबंधन पर बन रहा पंच महायोग, 700 सालों के बाद आया ऐसा संयोग, बहुत अहम रहेगा एक घंटा

Raksha Bandhan Muhurat 2023: इस साल रक्षाबंधन पर पंच महायोग बन रहा है। यानी पांच महायोग ऐसे बन रहे हैं। जिनमें कोई भी कार्य शुभफलदायी होता है। इसके लिए आपको एक घंटा यानी 60 मिनट मिल रहे हैं। आइए जानते हैं...

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Vishnu Bajpai

Aug 29, 2023

Raksha Bandhan Muhurat 2023; Panch Mahayog being made on Rakshabandhan, coincidence came after 700 years

Raksha Bandhan Muhurat 2023

Raksha Bandhan Muhurat 2023: इस साल रक्षाबंधन पर पंच महायोग बन रहा है। यानी पांच महायोग ऐसे बन रहे हैं। जिनमें कोई भी कार्य शुभफलदायी होता है। इसके लिए आपको एक घंटा यानी 60 मिनट मिल रहे हैं। हर साल सावन मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है, लेकिन इस साल पूर्णिमा तिथि दो दिन और भद्रा का साया होने के कारण रक्षाबंधन कब मनाया जाएगा, इसको लेकर लोगों के बीच लेकर कंफ्यूजन की स्थिति है।

ज्योतिषाचार्यों की राय है कि 30 की रात और 31 अगस्त की सुबह राखी का त्योहार मनाना शुभ रहेगा। अब रात में राखी का त्योहार मनाने की परंपरा नहीं रही है। मुरादाबाद के श्री हरि ज्योतिष संस्‍थान के संस्‍थापक पंडित सुरेंद्र शर्मा का कहना है कि 31 अगस्त को उदयातिथि में पूर्णिमा का मान रहेगा। ऐसे में 31 अगस्त को पूरा दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा सकता है। इसमें किसी प्रकार का कोई दोष नहीं है।

जानिए क्या कहता है हिंदू पंचांग ?
हिंदू पंचांग के अनुसार, 30 अगस्त को भद्रा सुबह 10 बजकर 05 मिनट से शुरू होकर रात 08 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगी। भद्रा के दौरान राखी बांधना अशुभ होता है। ऐसे में भद्रा खत्म होने के बाद ही रक्षाबंधन करना चाहिए। वहीं पंडितों की राय अलग-अलग होने के कारण अगले दिन सुबह 07 बजकर 37 मिनट तक राखी का पर्व मनाया जा सकेगा। इसे ऐसे समझिए-30 अगस्त को 10 बजकर 05 मिनट पर पूर्णिमा तिथि शुरू हो रही है। इसके साथ ही भद्राकाल भी शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: यूपी में 29 से 31 तक IMD का बड़ा अपडेट, अगले 3 घंटे तक तेज आंधी संग यहां पड़ेंगी बौछारें, जानें अपने शहर का हाल

इस दिन भद्राकाल रात 09 बजकर 01 मिनट तक रहेगा। ज्योतिषियों का कहना है कि बहुत जरूरी होने पर भद्रा के पूंछ काल में कार्य किए जा सकते हैं। 30 अगस्त को शाम साढ़े पांच बजे 06 बजकर 31 मिनट तक भद्रा का पूंछकाल चलेगा। यानी इस दौरान राखी बांधी जा सकेगी। इसके अलावा सुबह से लेकर रात नौ बजे तक राखी बांधना अशुभ होगा। यानी 30 अगस्त को मात्र एक घंटे के अंतराल में राखी बांधी जा सकेगी।

रात नौ बजे समाप्त हो जाएगा भद्रा का साया
मुरादाबाद के श्री हरि ज्योतिष संस्‍थान के संस्‍थापक पंडित सुरेंद्र शर्मा का कहना है कि 30 अगस्त की रात 9 बजकर 01 मिनट पर भद्रा समाप्त हो जाएगी। इसके बाद से लेकर 31 अगस्त को पूरा दिन शुभ मुहूर्त है। इस बीच 30 अगस्त को सूर्य, बुध, गुरु, शुक्र व शनि ग्रह पंच महायोग बना रहे हैं। इन ग्रहों की स्थिति से बुधादित्य, वासरपति, गजकेसरी और शश योग बन रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन योग में की गई खरीदारी व नए कार्य की शुरुआत शुभफलदायी साबित होती है। रक्षाबंधन पर ग्रहों की ऐसी स्थिति करीब 700 साल बाद बन रही है। इन महायोग के बीच 30 अगस्त को 05 बजकर 30 मिनट से 06 बजकर 31 मिनट के बीच बहुत शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।

राखी बांधने का नियम जानते हैं?
भाई को राखी बांधते समय बहन पूजा की थाली में राखी, रोली, दीया, कुमकुम, अक्षत और मिठाई रखें। राखी बांधने से पहले भाई के माथे पर तिलक करें और फिर दाहिने हाथ पर राखी बांधे। कलाई पर रक्षासूत्र बांधते समय बहनें अपने भाई की लंबी आयु की प्रार्थना भी करती हैं।