13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

100वीं वर्षगांठ मनाने के लिए RSS ने तैयार किया प्लान, दिसंबर 2024 तक हर गांव में पहुंचेगा संघ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी शताब्दी वर्ष बनाने की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए संघ ने अपना प्लान तैयार कर ली है। दिसंबर 2024 तक हर गांव तक पहुंचने का संघ ने लक्ष्य रखा है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Sep 12, 2023

RSS has prepared a plan for 100th anniversary to reach every village by December 2024

RSS प्रमुख मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अब शताब्दी वर्ष के मद्देनजर दिसंबर 2024 तक बड़ा लक्ष्य रखा है। प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में उपस्थिति दर्ज करने के लिए विस्तृत प्लान को तैयार कर लिया है। प्रत्येक गांव में शाखा या साप्ताहिक मिलन के जरिये संघ लोगों के बीच पहुंचेगा।

RSS ने पहले शताब्दी वर्ष के मद्देनजर प्रत्येक न्याय पंचायत तक संघ की शाखा स्थापित करने का लक्ष्य रखा था लेकिन बीते दिनों हुई संघ की उच्च स्तरीय बैठक में प्रत्येक गांव तक शाखा या साप्ताहिक मिलन कार्यक्रमों का आयोजन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें: रेल पटरियों पर पानी भरने से 9 ट्रेनें रद्द, 16 के रूट्स हुए डायवर्ट
तीन समिति को विलय कर बनेगी नई टीम
संघ के एक पदाधिकारी के मुताबिक राम मंदिर निर्माण के लिए प्रत्येक गांव में निधि समर्पण अभियान के लिए समिति बनाई गई थी लेकिन अभियान पूरा होने के बाद समिति का उपयोग नहीं हुआ। इसी प्रकार कोरोना की पहली लहर के दौरान ग्राम रक्षा समिति बनाई गई थी। तीसरी लहर के दौरान चिकित्सा समिति बनाई गई थी लेकिन कोरोना काल के बाद उनका उपयोग भी नहीं हुआ। संघ अब इन तीनों समितियों का विलय कर एक नई टीम बनाने की तैयारी कर रहा है।

लोगों को जोड़ने का काम करेंगे संघ के प्रचारक
नई टीम के सदस्यों के पास समय की उपलब्धता के आधार पर पहले चरण में जहां शाखा शुरू करना संभव है, वहां शाखा शुरू की जाएगी। जहां शाखा शुरू करना संभव नहीं है, वहां साप्ताहिक मिलन के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत गांव के किसी मंदिर, तालाब, श्मशान पर सेवा कार्य, हनुमान चालीसा पाठ, रामचरितमानस पाठ कार्यक्रम किए जाएंगे।

इसके लिए संघ की ओर से ऐसे गांवों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां शाखा या साप्ताहिक मिलन के कार्यक्रम अभी तक नहीं हैं। वहां पर जल्द ही संघ के स्वयंसेवक और प्रचारक पहुंचकर लोगों को जोड़ने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें: शारदा नदी में पानी छोड़ने से डूबी 200 एकड़ जमीन, भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण