अखिलेश यादव मात्र 25 साल की उम्र में प्यार में खो गए थे। उनको प्यार हुआ उत्तराखंड की पहाड़ी बाला डिंपल से। अपने से चार साल छोटी लड़की की मुहब्बत में अखिलेश इस कदर पागल हुए कि उन्होंने शादी करके ही दम लिया और अपने प्यार को एक खूबसूरत मकाम दे दिया। फौजी पिता की सुपत्री डिंपल रिटायर्ड आर्मी कर्नल एस . सी . रावत की बेटी हैं। डिंपल और अखिलेश को शादी से तीन बच्चे अदिति, टीना और अर्जुन हैं। जिनमें से टीना और अर्जुन जुड़वा है। घर में छोटों के लिए वे अखिलेश दादा हैं, लेकिन डिंपल के लिए 'एडी'। वो अखिलेश के लिए यही संबोधन इस्तेमाल करती हैं।