Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sambhal Jama Masjid Case: सपा के सरकार में पुलिस रखती थी डबल आर्म्स…योगी के मंत्रियों ने संभल हिंसा पर दिया बयान 

Sambhal Jama Masjid Case: शाही जामा मस्जिद मामले में योगी सरकार में मंत्री धर्मवीर प्रजापति और नरेंद्र कश्यप ने बयान दिया है। आइये बताते हैं उन्होंने क्या कहा ? 

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Nishant Kumar

Nov 27, 2024

Sambhal jama Masjid Case
Play video

Sambhal jama Masjid Case

Sambhal Jama Masjid Case: शाही जमा मस्जिद मामले में उत्तर प्रदेश सरकार में होमगार्ड्स विभाग एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति और  पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बयान दिया है। 

धर्मवीर प्रजापति ने क्या कहा ? 

संभल में पथराव की घटना पर संभल के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि 'प्रदेश में शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यह कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और बदनाम करने की सुनियोजित साजिश थी।  फिलहाल वहां माहौल शांतिपूर्ण है, बाजारों में दुकानें भी खुली हैं। 

नरेंद्र कश्यप ने क्या कहा ? 

संभल में पथराव की घटना पर यूपी के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बताया कि 'योगी सरकार में  उत्तर प्रदेश में दंगा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार इसके पीछे के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। न्याय दिलाना हमारे सरकार की प्राथमिकता है। समाजवादी सरकार के कार्यकाल में ऐसा हुआ है कि पुलिस दोहरे हथियार रखती हो योगी सरकार में ऐसा नहीं है। 

अखिलेश  यादव ने किया ट्वीट 

मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि किसी को धमकाकर कोरे काग़ज़ पर अंगूठा लगवाना भी गुनाह है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय तत्काल संज्ञान ले और दोषी शासन-प्रशासन के ख़िलाफ़ दंडात्मक कार्रवाई करके, इस घटना के लिए ज़िम्मेदार सभी को सज़ा दे। न्याय का मान न्यायालय ही सुनिश्चित करेगा।

यह भी पढ़ें: Sambhal jama Masjid Case: न्याय का मान न्यायालय ही सुनिश्चित करेगा…अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

सरकार ने दिए सख्त आदेश 

इसके साथ ही योगी सरकार ने दंगाइयों के खिलाफ सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाने के आदेश दिए गए हैं। सरकार की तरफ से कहा गया है कि हिंसा के दौरान हुए नुकसान की भरपाई इन दंगाइयों से ही की जाएगी।