1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SBI Recruitment 2018 : निकली बम्पर भर्तियां, जानिये क्या सिलेबस, कैसे पूछे जाएंगे प्रश्न

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने प्रोबेशनरी अफसर की 2000 भर्तियां निकाली हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 22 Apr 2018, 9:59 AM IST

LUCKNOW

लखनऊ. अगर आप बैंक में अफसर बनना चाहते हैं तो आपके लिए ये सबसे अच्छा मौका है। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने प्रोबेशनरी अफसर की 2000 भर्तियां निकाली हैं। शनिवार यानि 21 अप्रैल, 2018 को एसबीआई ने प्रोबेशनरी ऑफिसर की नौकरी का नोटिफिकेशन अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://www.sbi.co.in/careers/ पर जारी किया है। इच्छुक छात्र इसका फॉर्म भर सकते हैं। नौकरी पाने वालों को 23,700 से 42,700 की बेसिक सैलेरी पर रखा जाएगा।

तीन भाग में होगी परीक्षा
एसबीआई बैंक की पीओ पद के लिए होने वाली परीक्षा तीन भाग में होगी। इसमें पहले भाग में प्रारंभिक परीक्षा, दूसरे में मुख्य परीक्षा और तीसरे में ग्रुप डिस्कशन व इंटरव्यू होगा। प्रारंभिक परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा देनी होगी। मुख्य परीक्षा में चुने गए उम्मीदवारों को बाद में ग्रुप डिस्कशन के लिए बुलाया जाएगा।


ये हैं तिथियां
आवेदन शुरू होने की तिथि : 21.04.2018
आवेदन की आखिरी तिथि : 13.05.2018
ऑनलाइन फीस भुगतान की तिथि : 21 अप्रैल से 13 मई, 2018
ऐडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि : 18 जून, 2018 (अस्थायी)
प्रारंभिक (प्रीलिम्स) परीक्षा की तिथि : 1, 7 और जुलाई, 2018
मेंस एग्जाम की तिथि : 4 अगस्त, 2018


कैसे करें आवेदन

1. सबसे पहले उम्मीदवारों को एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट https://www.sbi.co.in/careers/ पर जाना होगा।

2. इसके बाद साइट के हॉम पेस पर सीधे हाथ में एक कॉलम दिखाई देगा, जिसमें आपको प्रोबेशनरी ऑफिसर का नोटिफिकेशन दिखाई देगा।

3. नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन पेज खुलेगा, जिसमें रजिस्ट्रेशन करके उम्मीदवार आवेदन दे सकते हैं।

4. आवेदन करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकलवा लें।

ये है सिलेबस

प्री परीक्षा का सिलेबस

प्री की परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें इंग्लिश में 30 सवाल पूछे जाएंगे जिन्हें करने के लिए 20 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद क्वांटिटिव एप्टिट्यूड के 30 सवाल पूछे जाएंगे। इसके लिए 20 मिनट निर्धारित किया गया है। तीसरा भाग रीज़निंग का होगा। इसमें 35 सवाल पूछे जाएंगे। इसके लिए 20 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।

मेन्स परीक्षा का सिलेबस

मेन्स की परीक्षा में रीज़निंग और कम्प्यूटर एप्टिट्यूड के 45 सवाल होंगे। इनके लिए 60 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। डेटा एनालिसिस के 25 सवाल होंगे। इसके लिए 45 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। जनरल इकॉनमी और बैंकिग अवेयरनेस के 40 सवाल पूछे जाएंगे। इस के लिए भी 35 मिनट निर्धारित किया गया है। इंग्लिश के 35 सवालों के लिए 40 मिनट का समय होगा। इसके बाद 30 मिनट का डिस्क्रिप्टिव टेस्ट होगा। इसमें 50 नंबर के दो सवाल होंगे। इनमें अंग्रेजी निबंध और पत्र लेखन पूछा जाएगा।