26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शारदा पीठ के शंकराचार्य पूर्व मुख्यमंत्री से मिले, जानिए क्या बोले

अखिलेश यादव की बेदाग छवि की वजह से सभी उन्हें पसंद करते हैं। उनके नेतृत्व में राज्य का कल्याण हो सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Jul 30, 2021

शारदा पीठ के शंकराचार्य पूर्व मुख्यमंत्री से मिले, जानिए क्या बोले

शारदा पीठ के शंकराचार्य पूर्व मुख्यमंत्री से मिले, जानिए क्या बोले

लखनऊ ,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज ज्योतिर्मठ बद्रीका आश्रम तथा शारदापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द के शिष्य प्रतिनिधि ब्रह्मचारी रामानंद ने भेंट की और सन्2022 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का शंकराचार्य द्वारा दिए गए आशीर्वाद की जानकारी दी। ब्रह्मचारी रामानंद ने बताया कि पूज्य शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द का मानना है कि अखिलेश यादव में राज्य को सम्हालने की क्षमता है। वे लोकप्रिय हैं। जनता उन्हें ही सन्22 में मुख्यमंत्री चुनेगी।

अखिलेश यादव ने शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द के आशीर्वचन के लिए आभार जताते हुए उनका श्रद्धापूर्वक नमन किया। ब्रह्मचारी रामानंद ने अखिलेश यादव को शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द की ओर से शिवलिंग, स्फटिक एवं रूद्राक्ष की माला तथा शाल भेंट किया। ब्रह्मचारी रामानंद ने अखिलेश यादव को व्यवहार कुशल एवं सादगी पसंद निष्ठावान नेता बताया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की बेदाग छवि की वजह से सभी उन्हें पसंद करते हैं। उनके नेतृत्व में राज्य का कल्याण हो सकता है।