बुधवार को शिवपाल यादव ने गृह प्रवेश के दौरान कहा कि भाजपा ने मुझे सरकारी आवास देकर कोई मेहरबानी नहीं की है। मेरे ऊपर खतरा था एलआईयू की रिपोर्ट थी। मैं पांच बार विधायक रहा हूं, सबसे सीनियर हूं और मुझे छोटा सा फ्लैट दिया गया था। इसी कारण अब मुझे यह बंगाला आवंटित किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि शासन ने तो हम से भी नीचे और कम अनुभवी लोगों को बड़े-बड़े बंगले दे रखे हैं। वैसे नवरात्र का वक्त अच्छा होता है, इसी वजह से हम लोगों ने गृह प्रवेश के लिए यह दिन चुना है। उन्होंने यह भी कहा कि यहीं बंगला हमारा घर होगा और यहीं पर पार्टी के लोगों से मिलूंगा।