श्रीकांत शर्मा को मथुरा से टिकट देकर भाजपा ने न प्रदेश का बंटवारा होने की स्थिति में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक मजबूत चेहरे को आगे करने का दांव खेला है। भाजपा राज्य बंटवारे की पक्षधर रही है। ऐसे में बुंदेलखंड, पूर्वांचल व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रूप में नए राज्य गठित होने की स्थिति में पार्टी के पास श्रीकांत शर्मा के रूप में एक मजबूत नेता होगा। इसके अलावा पार्टी के मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विश्व हिन्दू परिषद जैसे अन्य आनुसांगिक संगठनों के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले मथुरा पर फोकस का भी संदेश दिया है। इन संगठनों के लिए अयोध्या, मथुरा, काशी सर्वाधिक महत्व के केंद्र रहे हैं। काशी में स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, और अब श्रीकांत शर्मा के रूप में मथुरा में भाजपा अपने बड़े नेता को प्रतिनिधित्व सौंपेगी।