यूपी चुनाव परिणाम बेहद रोचक रहे हैं। भाजपा 255 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी। सपा 111 सीटों के साथ दूसरे नम्बर पर रही है। तीसरे नम्बर पर कांग्रेस, बसपा नहीं अपना दल एस हैं। कांग्रेस 2, बसपा 1 सीट के साथ यूपी की राजनीति में टिमटिमाता बल्ब हो गई है। चुनाव 2022 ने अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहे यूपी के छोटे दलों को एक पहचान मुहैया कराई है। चुनाव 2022 के परिणाम की नई तस्वीर में अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल एस ने 12 सीटें जीती। तो निषाद पार्टी और सुभासपा ने छह-छह सीटों जीत कर सबको चकित कर दिया। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने भी 2 सीटों पर अपना परचम लहराया। वहीं पश्चिम यूपी में आठ सीटों पर कब्जा कर एक फिर रालोद अपने को स्थापित कर रही है।