
यूपी चुनाव की सफलता के बाद निषाद पार्टी के मुखिया डा. संजय निषाद कहाकि, निषाद समाज को आरक्षण दिलाना प्राथमिकता है। हमने भाजपा की हारी हुई सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके साथ ही डा. संजय निषाद ने भाजपा नेतृत्व और पीएम मोदी, सीएम योगी को सहयोग और प्यार के लिए धन्यवाद दिया।
सपा, बसपा पर साधा निशाना
सपा, बसपा पर निशाना साधते हुए डा. संजय निषाद ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहाकि, यह दोनों दल जब सत्ता में आते थे तो सिर्फ अपनी जातियों के विकास पर ध्यान देते थे। भाजपा के नेतृत्व में सभी जातियों का विकास हुआ है। समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए संजय निषाद ने कहा कि, सपा ने मेरे ऊपर गोली चलवाकर मारने का प्रयास किया था। सपा हमारे लोगों को मारती है। वहीं मोदी हमें गले लगाते हैं। हमें आरक्षण चाहिए। सरकार में मंत्री पद के सवाल पर संजय निषाद ने कहा कि, वो बड़े भाई हैं, मुझे उम्मीद है कि निश्चित रूप से छोटे भाई को सम्मान देंगे।
5 साल में निषाद पार्टी 1 से 11 हो गई
रामराज्य और रावणराज के फर्क पर संजय निषाद ने कहाकि, जिस तरह भगवान राम ने निषादराज को गले लगाया था, ठीक उसी तरह पीएम मोदी, सीएम योगी और भाजपा नेताओं ने उन्हें प्यार और सम्मान दिया। 5 साल में पार्टी 1 से 11 हो गई है।
रावणराज खत्म होकर रामराज्य की स्थापना हुई
संजय निषाद ने कहा, राजनीति का जो संकल्प मैंने 12 जनवरी 2013 को निषाद राज के किले पर लिया था, जहां भगवान राम ने वनवास में जाते समय कदम रखा था और निषादराज के गले मिले थे तो दुनिया में शांति आई थी। बदले में निषादराज ने अपने सेना लंका भेजी थी। रावण का वध हुआ था। दो राज्य था एक रावणराज्य और दूसरा रामराज्य। रावणराज खत्म होकर रामराज्य की स्थापना हुई थी।
भाजपा जिन 9 सीटों पर हारी थी 6 पर निषाद पार्टी जीती
संजय निषाद ने बताया कि, उनकी पार्टी के कुल 11 उम्मीदवार चुनाव जीते हैं। 6 उनकी पार्टी के भोजन भरी थाली सिंबल पर और 5 भाजपा के निशान पर जीते हैं। 5 प्रत्याशी बेहद कम अंतर से हारे हैं। उन्होंने कहा कि 2017 में भाजपा जिन 9 सीटों पर हार गई थी उनमें से 6 पर निषाद पार्टी ने जीत हासिल की है।
योगी-मोदी को धन्यवाद
संजय निषाद ने भाजपा से मिले प्यार और सम्मान का जिक्र करते हुए कहा, जिस तरह राम ने निषादराज को गले लगाया था, ठीक उसी तरह पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने हमें रामराज्य की स्थापना के लिए गले लगाया है। पिछली सरकारें रावणराज्य का इस्तेमाल कर जनता को दुख दे रही थी, उसे रोकने के लिए जिस तरह हमें प्यार दिया उसके लिए धन्यवाद देता हूं।
भाजपा ने प्रचार में खूब सहयोग दिया
संजय निषाद ने यह भी कहा कि, जिस तरह भाजपा नेताओं ने अपने प्रत्याशियों को जितवाने के लिए तन-मन-धन से काम किया, ठीक उसी तरह निषाद पार्टी के प्रत्याशियों के लिए भी प्रचार और सहयोग किया गया।
Published on:
12 Mar 2022, 3:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.