
मस्ती की पाठशाला में पहुंचे बच्चे
राजधानी के फेमस डेस्टिनेशन शालीमार गेटवे मॉल ने दो दिवसीय मस्ती की पाठशाला आयोजित की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के लिए एक सुरक्षित और आनंददायक अनुभव प्रदान करना था। इस दौरान जब माता-पिता खरीदारी करने लगे तो बच्चों ने मजेदार खेलों और मनोरंजन का लुफ्त उठाया।
शालीमार गेटवे मॉल में मस्ती हुई मस्ती की पाठशाला
मस्ती की पाठशाला 3 से 12 वर्ष की आयु के बच्चों को एक छत के नीचे रोमांचक गतिविधियों का आनंद लेने के लिए एक शानदार मंच बना। इस कार्यक्रम में 365 उत्साही बच्चों की भागीदारी देखी गई, जो दो दिनों के दौरान विभिन्न मनोरंजन कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल रहे।
ऐसी पाठशाला जहां बच्चों के चेहरों पर मुस्कान ला दी: कुणाल
मस्ती की पाठशाला कार्यक्रम को लेकर शालीमार कॉर्प के डायरेक्टर कुणाल सेठ ने बताया कि शालीमार गेटवे मॉल में मस्ती की पाठशाला एक शानदार सफल आयोजन रहा है। जिसने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान ला दी और परिवारों के लिए एक यादगार अनुभव प्रदान किया।
कुणाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में मनोरंजन और खरीदारी का सुखद मिश्रण रहा जिसने अपने बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने के इच्छुक माता-पिता के लिए इसमें शामिल होने का सुखद और सुनहरा अवसर प्रदान किया है।
Published on:
22 May 2023 06:48 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
