
File Photo
इस साल हज 2023 के लिए लखनऊ उड़ान स्थल से नवीं उड़ान संख्या एसवी 3891 298 हज यात्रियों को लेकर सकुशल अपने निर्धारित समय में लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई।
बता दें कि इस उड़ान से 159 पुरुष व 139 महिलाएं रवाना हुए। सबसे अधिक बहराइच 78, कानपुर नगर 56, फतेहपुर 49 व लखनऊ ज़िले के 45 हज यात्री गए हैं। अब तक लखनऊ से 2633 हज यात्री सऊदी अरब के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।
हज यात्रा के लिए इतने यात्री हुए रवाना
इस बारे में एसपी तिवारी ने बताया कि दिल्ली उड़ान स्थल से उड़ान संख्या एसवी 3783 से उत्तर प्रदेश के 324 हज यात्री रवाना हुए जिसमें 169 पुरुष व 155 महिलाएं हैं, सबसे अधिक 163 हज यात्री मुरादाबाद व 157 मेरठ जिल़े के गए हैं।
दिल्ली से उड़ान संख्या एसवी 3775 से 199 हज यात्री रवाना हुए जिसमें 110 पुरुष व 89 महिलाएं व सबसे अधिक 179 हज यात्री आगरा ज़िले के रवाना हुए। दिल्ली से उड़ान संख्या एसवी3759 से 332 हज यात्री रवाना हुए जिसमें 170 पुरुष व 162 महिलाएं व सबसे अधिक 185 हज यात्री मुज़फ्फरनगर के गए।
कितने यात्री सऊदी अरब के लिए प्रस्थान कर चुके हैं, जानें
अब तक उत्तर प्रदेश के दिल्ली से 3663 हज यात्री सऊदी अरब के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश के अब तक कुल 6296 हज यात्री सऊदी अरब के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।
आगामी उड़ान के हज यात्रियों को सूचित किया जाता है कि वह अपना वीज़ा हज कमेटी आफ इण्डिया की वेबसाइट से निकालकर अपने साथ उड़ान स्थल पर लाएं।
Published on:
26 May 2023 03:43 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
