16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेरठ पुलिस पर कसा तंज, कहा- ‘झूठी है इनकी दबिश और झूठी है हिरासत’

Akhilesh Yadav on Meerut Police: उत्तर प्रदेश के मेरठ से खाकी को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां के खरखोदा थाना के पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगे है। मामले में अब सियासत शुरू हो गई है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Aman Pandey

Sep 28, 2023

SP President Akhilesh Yadav took a jibe at Meerut Police putting pistol in accused bike

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेरठ पुलिस पर तंज कसा है।

Akhilesh Yadav on Meerut Police: उत्तर प्रदेश के मेरठ से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां खरखोदा थाना के पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि जमीन के विवाद में दबिश देने गई पुलिस ने पहले एक युवक की बाइक के बैग में खुद तमंचा रखा और फिर उसे बरामद कर लिया। साथ ही युवक को हिरासत में भी ले लिया। इसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो हो रहा है। हालांकि पत्रिका इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस मामले पर अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) ने यूपी पुलिस पर तंज कसा है। साथ ही उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया "X" पर मेरठ पुलिस के इस कारनामे पर तंज कसा है। सपा अध्यक्ष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर की. उन्होंने लिखा, 'पहले ख़ुद ही रखकर, फिर करते हैं बरामद... झूठी है इनकी दबिश और झूठी है हिरासत...'

क्या है पूरा मामला
पूरा मामला खरखौदा थाना इलाके के खंदरावली गांव का है। यहां के अशोक त्यागी के परिवार का जमीनी विवाद चल रहा है। आरोप है कि पुलिस ने दूसरे पक्ष से सेटिंग कर ली और जबरन अशोक के बेटे अंकित को फंसाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस उसके घर पहुंची और कहा कि अंकित की बाइक में तमंचा होने की सूचनी मिली है। इसके बाद पुलिस ने बाइक से तमंचा बरामद किया और उसे हिरासत में ले लिया। लेकिन इस पूरे मामले में उस वक्त ट्विस्ट आ गया जब पुलिसवाले ही उसकी बाइक में तमंचा रखते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए।

पीड़ितों ने शेयर किया वीडियो
सीसीटीवी फुटेज में 26 सितंबर को दो पुलिस वाले अंकित त्यागी के घर के बाहर खड़े दिख रहे हैं। फिर एक पुलिसवाला अंकित की बाइक में तमंचा रखने पहुंच जाता है। इसके बाद पुलिस उसे अवैध तमंचा रखने के आरोप में हिरासत में लेकर चली गई। परिजनों ने अब सीएम ऑफिस, यूपी पुलिस, आईजी को सीसीटीवी वीडियो शेयर कर इंसाफ की गुहार लगाई है। मामले के तूल पकड़ने के बाद आईजी के आदेश पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने एसपी देहात कमलेश बहादुर को जांच सौप दी है।