
Uttar pradesh में जी20 समिट को लेकर सफाई के साथ शहरों को सजाया गया था। इसके बाद अब स्वच्छ भारत मिशन की ओर से सफाई को लेकर नियम और सख्त किए गए हैं। इसके तहत 23 फरवरी से एक मार्च तक ‘थूकना मना है’ अभियान शुरू किया गया है। इसमें स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम Agra और Lucknow में किए गए सौंदर्यीकरण को खराब करने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा।
सुंदरता खराब करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
स्वच्छता अभियान की राज्य मिशन निदेशक नेहा शर्मा ने इसके आदेश जारी किए हैं। इसमें स्पष्ट किया गया है कि शहर की सुंदरता को खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निदेशक नेहा शर्मा ने बताया, “राज्य के नगरों को गुड टू ग्रेट बनाने का प्रयास निरंतर चल रहा है। इसी कड़ी में उन्हें वैश्विक मापदंडों पर भी श्रेष्ठ बनाने का संकल्प लिया गया है।”
नेहा शर्मा ने आगे बताया, “इस उद्देश्य से नगर निगम लखनऊ और नगर निगम आगरा में जी20 का आयोजन किया गया है। इसके अन्तर्गत जी20 कॉरिडोर का निर्माण और सौन्दर्यीकरण का कार्य किया गया था। अब उसकी निरन्तरता को बनाए रखना भी अति आवश्यक है।”
थूकना मना है अभियान शुरू हुआ
नेहा शर्मा ने बताया, “इसके लिए अब थूकना मना है अभियान शुरू किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय की गाइडलाइन के मानकों के अनुसार साफ-सफाई, लिकर फ्री जोन, रेड एंड येलो स्पॉट, ओपन यूरिनेशन के प्रति जीरो टॉलरेंस सुनिश्चित करना इत्यादि शामिल है।”
उत्तर प्रदेश प्रबंधन संचालन और स्वच्छता नियमावली 2021 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर थूकने, पेशाब करने, मल त्यागने समेत अन्य गंदगी करने पर जुमार्ने का भी प्रावधान किया गया है। इसमें, 6 लाख या इससे ज्यादा जनसंख्या वाले शहरों में 250 रुपए, 6 लाख से कम जनसंख्या वाले नगर निगम में 150 रुपए, नगर पालिका क्षेत्र में 100 रुपए और नगर पंचायत क्षेत्र में 50 रुपए जुर्माना लागू है।
पकड़े जाने पर 250 रुपया देना होगा जुमार्ना
आदेश में साफ किया गया है कि इस अभियान के दौरान मौके पर ही चालान भी काटा जाएगा। रेड एंड येलो स्पॉट पर थूकते हुए पकड़े जाने पर 250 रुपए का जुमार्ना वसूल किया जाएगा। इसी तरह नो गार्बेज जोन में यदि गंदगी फैलाते पकड़े जाते हैं तो आपको 250 रुपए जुमार्ना देना होगा। खुले में थूकने वाले को पीकू का खिताब देकर जिम्मेदारी का एहसास कराया जाएगा।
Published on:
23 Feb 2023 06:33 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
