लखनऊ, कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के चलते स्वास्थ्य सेवायें कुछ समय के लिए स्थगित की गयी थीं लेकिन अब उन्हें चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है । इस क्रम में चाहे सरकारी अस्पताल हों या निजी अस्पताल, प्राइवेट नर्सिंग होम, पैथोलॉजी व डायग्नोस्टिक सेंटर सभी को कोविड प्रोटोकॉल के नए नियमों का पालन करते हुए कोविड मरीजों व सामान्य मरीजों का इलाज करना है। इस सम्बन्ध में महानिदेशक चिकित्सा,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डा.डीएस.नेगी ने सभी चिकित्सा अधीक्षकों, अपर स्वास्थ्य निदेशक, (एडी हेल्थ) मंडलीय एवं जिला स्तरीय चिकित्सा अधीक्षकों और सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र लिखकर आवश्यक निर्देश दिए हैं ।