यूपी का पहला बजट जब सीएम गोविंद बल्लभ पंत ने पेश किया था तब वह चमड़े का बैग लेकर सदन पहुंचे थे। फिर उनके बाद सीएम चंद्रभानु गुप्ता, सम्पूर्णानंद, सुचेता कृपलानी ने भी इसको आगे बढ़ाया। वर्ष 1970 में सीएम चरण सिंह बैग की जगह सूटकेस लेकर सदन पहुंचे। फिर उनके बाद के सभी वीपी सिंह, मुलायम सिंह, कल्याण सिंह, राजनाथ सिंह, मायावती, अखिलेश यादव और सुरेश खन्ना भी सूटकेस लेकर बजट पेश किया। पर 2021—22 में बजट का तरीका बदल गया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सूटकेस छोड़, टैबलेट के जरिए यूपी बजट पेश किया।