8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करने के बाद कपिल सिब्बल ने एक राज का किया खुलासा, जानें सोनिया गांधी के बारे में क्या कहा

Kapil Sibal revealed a secret कांग्रेस के तेजतर्रार नेता कपिल सिब्बल ने राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद कपिल सिब्बल ने सोनिया गांधी और कांग्रेस को लेकर एक राज का खुलासा किया। जिसे सुनने के बाद आप चौंक जाएंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 25 May 2022, 11:25 PM IST

kapil_sibal.jpg

कांग्रेस के तेजतर्रार नेता और सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस के संकटमोचक रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल अब समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा जाएंगे। कपिल सिब्बल ने बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर उन्होंने एक राज खुलासा किया। जिसमें उन्होंने बताया कि, कांग्रेस छोड़ने से पहले कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। और उनका व्यवहार मेरे प्रति सद्भावपूर्ण था। कांग्रेस से इस्तीफा देना आसान नहीं था और मैंने हमेशा एक स्वतंत्र आवाज के तौर पर अपनी पहचान बनाए रखी है। उन्होंने कहा कि, 2024 में हम सब एक साथ मिलकर जनता की आवाज उठाएंगे। पूरी कोशिश होगी कि जनता के हितों की रक्षा की जाए। वे 16 मई को कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके हैं।

कांग्रेस में बढ़े तनाव पर साधी चुप्पी

कपिल सिब्बल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि, उनकी प्राथमिकता किसी दल से जुड़ना नहीं है, राज्यसभा में भी निर्दल उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया है। सिब्बल ने समर्थन के लिए सपा का आभार जताया। आजम खां से जुड़े सवाल पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। कांग्रेस में बढ़े तनाव के सवाल पर भी वे चुप्पी साध गए।

यह भी पढ़ें : Rajya Sabha Elections : यूपी की 11 राज्यसभा सीटों का समीकरण जानें, राजा भैया साबित होंगे ट्रंप कार्ड

कपिल सिब्बल ने किया दाखिल अपना नामांकन

राज्यसभा में यूपी कोटे की 31 में से 11 सदस्यों का कार्यकाल 4 जुलाई को समाप्त हो रहा है। 11 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन दाखिल करने के दूसरे दिन पहला नामांकन कपिल सिब्बल ने दाखिल किया। कपिल सिब्बल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सपा विधायक और कपिल सिब्बल के परिवार के सदस्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : UP Budget 2022 : योगी 2.0 बजट से यूपी की जनता को कई उम्मीदें जानें किसकी खुलेगी लॉटरी