25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त की 131वीं जयन्ती कही यह बात

काकोरी रेल काण्ड के शहीदों का समर्थन करने वाले वकीलों में वे भी थे

2 min read
Google source verification
Govind Ballabh Pant Jayanti

राज्यपाल ने कहा कि पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त का व्यक्तित्व एवं कृतित्व हम सभी के लिए प्रेरक है। उन्होेंने कहा कि पन्त जी ने स्वाधीनता आन्दोलन को प्रदेश में गति देने का काम किया। काकोरी रेल काण्ड के शहीदों का समर्थन करने वाले वकीलों में वे भी थे। जमींदारी उन्मूलन में पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। भाषायी राज्यों के पुनर्गठन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी।

Govind Ballabh Pant Jayanti

अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त ने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में राज्य को यशस्वी नेतृत्व दिया। प्रदेश के विकास में पन्त जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Govind Ballabh Pant Jayanti

स्वाधीनता आन्दोलन को एक नई दिशा देने का काम किया।

Govind Ballabh Pant Jayanti

भारत सरकार के गृह मंत्री के रूप में उन्होंने आन्तरिक सुरक्षा को मजबूत करने का कार्य किया था। भारतीय संविधान में हिन्दी को राज भाषा के रूप में मान्यता दिलाने में पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Govind Ballabh Pant Jayanti

इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, ग्राम्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 महेन्द्र सिंह, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन महेश कुमार गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।