उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव इस बार वैलेंटाइन डे से लेकर होली तक के रंग सहेजे होगा। वैलेंटाइन वीक के दौरान शुरू मतदान के तीन चरण फागुन में होंगे। परिणाम के अगले दिन होली है, ऐसे में कुछ प्रत्याशियों की होली में रंग बढ़ जाएंगे, वहीं हारने वालों के चेहरे के रंग उड़े भी नजर आएंगे। फागुन की मस्ती सहेजे यह चुनाव प्रेम के संदेश को कितना आत्मसात करता है, इसको लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गयी हैं।