
Mayawati Akhilesh
लखनऊ. 17वीं लोकसभा चुनाव के नतीजें के बाद भाजपा में खुशी की लहर दौड़ गई हैं। यूपी में सपा-बसपा की कड़ी टक्कर के बाद भी एनडीए ने 64 सीटों पर जीत दर्ज की। जिनमें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों की बात करें तो भाजपा ने पिछले चुनाव की तुलना में केवल दो सीटों के नुक्सान से साथ 15 सीटों पर अपना परचम लहराया है। दो सीटें बसपा के खाते में आई हैं। सपा-बसपा गठबंधन के बाद यह माना जा रहा था कि इस बार तो दलितों और पिछड़ों का वोट बैंक गठबंधन को ही जाएगा। बसपा ने दस सुरक्षित सीटों पर, तो सपा ने 7 सुरक्षित सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे। लेकिन 2014 लोकसभा और 2017 विधानसभा चुनाव की तरह ही यूपी के दो क्षत्रप हाथ मलते ही रह गए। और जातिवाद को दरकिनार करते हुए जनता ने राष्ट्रवाद के मुद्दे पर भाजपा की जीत पक्की की। देखें यूपी की 17 आरक्षित सीटों पर कौन रहा विजेता-
हाथरस- पीएम नरेंद्र मोदी की सुनामी में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में हाथरस सुरक्षित सीट से इगलास के विधायक राजवीर दिलेर ने रिकार्ड मतों से जीत हासिल कर पताका फहराया है। सपा के रामजीलाल सुमन दूसरे पायदान पर रहे।
शाहजहांपुर- शाहजहांपुर से भाजपा उम्मीदवार अरुण कुमार सागर ने 688990 मतों के साथ बड़ी जीत दर्ज की। वहीं बसपा के अमर चंद्र जौहर 420572 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
हरदोई- हरदोई लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश रावत ने 5,67,244 वोट पाकर 1,32,785 मतों के अंतर से जीत हासिल की। गठबंधन से सपा प्रत्याशी ऊषा वर्मा को फिर हार का सामना करना पड़ा।
मिश्रिख- मिश्रिख संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार रावत ने गठबंधन से बसपा प्रत्याशी डा. नीलू सत्यार्थी को 100672 मतों के बड़े अंतर से हरा दिया।
मोहनलालगंज- भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर को यहां 629748 वोट प्राप्त हुए। उन्होंने गठबंधन से बसपा प्रत्याशी सीएल वर्मा को 90229 मतों से शिकस्त दी, जिनको 539519 वोट मिले।
इटावा- भाजपा उम्मीदवार कमलेश कठेरिया ने 522119 मत हासिल किए। वहीं दूसरे पायदान पर सपा के कमलेश कुमार रहे जिन्होंने 457682 वोट प्राप्त किए।
जालौन- भानु प्रताप सिंह वर्मा- जालौन में भी मोदी मैजिक चला और भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप वर्मा ने 1,57,377 मतों से जीत हासिल की। उन्हें 5,80,534 मत मिले, जबकि गठबंधन से बसपा प्रत्याशी अजय सिंह पंकज 4,23,157 मतों के साथ दूसरे पायदान पर रहे।
आगरा- आगरा से भाजपा प्रत्याशी सत्पाल सिंह बघेल को 646875 मत मिले, वहीं दूसरे नंबर पर बसपा से मनोज कुमार सोनी रहे जिन्होंने 435329 लोगों का साथ मिला।
कौशांबी- कौशांबी में भाजपा प्रत्याशी विनोद कुमार सोनकर ने 383009 वोटों से साथ सपा प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज को 40000 वोटों से मात दे दी।
बाराबंकी- भाजपा के उपेंद्र सिंह रावत ने बाराबंकी में जीत दर्ज की। उनको भाजपा ने सांसद प्रियंका रावत के स्थान पर उतारा गया था। उपेंद्र को 535917 वोट तो दूसरे स्थान पर गठबंधन से सपा प्रत्याशी राम सागर रावत रहे, जिन्हें 425777 वोट मिले।
बुलंदशहर- भाजपा के भोला सिंह ने यहां 681321 हासिल कर गठबंधन से बसपा प्रत्याशी योगेश वर्मा को करारी शिकस्त दी। योगेश को 391264 वोट ही मिले।
बहराइच- बहराइच में भी भाजपा की जीत हुई। अक्षयवर लाल गोंड ने गठबंधन के प्रत्याशी सपा के शब्बीर वाल्मिकी को 1,28,669 वोट से शिकस्त दी। गोंड को 5,25,512 वोट मिले। सपा के शब्बीर वाल्मीकि को 396843 मिले जबकि भाजपा से कांग्रेस में आई सावित्री बाई फुले को 34,383 वोट मिले।
बासगांव- भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान ने 546673 मत हासिल कर अपने प्रतिद्वंदी बसपा उम्मीदवार सदल प्रसाद को लगभग 1.5 लाख वोटों से करारी शिकस्त दी।
मछलीशहर- मछलीशहर सुरक्षित क्षेत्र में भाजपा व गठबंधन प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर रही। लेकिन अंत में बीपी सरोज को 4 लाख 88 हजार 397 वोट व गठबंधन से बसपा प्रत्याशी त्रिभुवन राम को 4 लाख 88 हजार 216 वोट हासिल हुए। महज 181 वोटो के अंतर से बीपी सरोज ने जीत दर्द की।
राबर्ट्सगंज- राबर्ट्सगंज (सुरक्षित) सीट पर भाजपा की गठबंधन पार्टी अपना दल (एस) के प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल ने गठबंधन के सपा प्रत्याशी भाईलाल कोल को 54336 मतों से हराकर जीत हासिल की।
नगीना- नगीना सीट पर गठबंधन से बसपा प्रत्याशी गिरीश चंद्र ने जीत हासिल की है। बिजनौर की नगीना सुरक्षित सीट पर गिरीश ने भाजपा के यशवंत को एक लाख 66832 वोट से हराया। बसपा प्रत्याशी ने पहले चरण से ही बढ़त ले ली थी।
लालगंज- लालगंज संसदीय सीट पर भी गठबंधन की जीत हुई। बसपा की संगीता आजाद ने 5 लाख 18 हजार 820 वोट पाकर भाजपा की सांसद व प्रत्याशी नीलम सोनकर को शिकस्त दी। इस तरह भाजपा की सांसद अपनी सीट नहीं बचा सकी।
Published on:
24 May 2019 07:43 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
