
शुरुआत करते हैं पॉजिटिव खबरों से।
25. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में शिक्षक, कर्मचारी और छात्र अब योग विज्ञान सीखेंगे। इसके लिए इविवि और हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट के बीच समझौता हो चुका है।
24. यूपी में 42 दिन की गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूल खुल गए हैं। इस दौरान लखनऊ में टीचर ने बच्चों के माथे पर तिलक लगाकर फूल बरसाए। साथ ही, बिस्किट और स्टेशनरी देकर स्वागत भी किया।
23. गुरु पूर्णिमा के मौके पर सीएम योगी गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने गोरक्षपीठ में अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ की पूजा- अर्चना की। इसके बाद गोशाला में गायों को गुड़ खिलाया।
22. लखनऊ के हिस्से में 24 और नई बसों को शामिल किया गया है। ये बसें खासतौर पर रायबरेली, बाराबंकी और उन्नाव के गांवों को जोड़ने का काम करेंगी।
21. UP के 1.5 लाख से ज्यादा स्कूलों के हर एक टीचर को इस सेशन में 50 नए बच्चों का नामांकन कराने का लक्ष्य दिया गया है।
अब बात करते हैं यूपी की बड़ी खबरों की
20. लखनऊ में मोहर्रम, शिवरात्रि, नागपंचमी समेत आने वाले त्योहारों को देखते हुए धारा 144 लागू कर दी गई है। लखनऊ ज्वाइंट कमिश्नर ने 30 अगस्त तक धारा 144 लागू करने की घोषणा की है।
19. यूपी के ज्यादातर जिलों में दो दिन से हो रही बारिश से लखीमपुर की शारदा और घाघरा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में यूपी में गांवों में बाढ़ का खतरा नजर आ रहा है।
18. कांवड़ यात्रा मार्ग की ड्रोन से निगरानी और मांस पर प्रतिबंध को लेकर निर्देश जारी किए जा चुके हैं, वहीं अब कांवड़ यात्रा के दौरान कोई भी वरिष्ठ अफसर छुट्टी नहीं ले सकेगा।
17. चित्रकूट के रामघाट में बुंदेली सेना ने सफाई अभियान में चोई और प्लास्टिक मलबा साफ किया। इसके साथ ही लखनऊ जाकर मन्दाकिनी को लेकर कैबिनेट मंत्रियों से भेंट करने का निर्णय भी लिया गया।
16. UP ATS ने NIA के इनपुट पर दो लोगों को अरेस्ट किया। ATS चीफ ने बताया कि दोनों के अलकायदा और ISI जैसे आतंकी संगठनों से कनेक्शन हैं। इनमें से एक यूपी के गोंडा का रहने वाला है।
15. ताजमहल देखने आए टूरिस्ट की कार में पालतू डॉगी की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। परिवार के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज होगी FIR.
14. मथुरा के प्रेम मंदिर में बम की सूचना मिलने पर मचा हड़कंप। बम की सूचना पर 30 से ज्यादा पुलिसकर्मी मंदिर पहुंचे। जहां 1 घंटे तक सर्च अभियान के बाद भी कुछ नहीं मिला।
13. आगरा-दिल्ली हाईवे पर तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 28 से ज्यादा लोग घायल हैं।
12. बरेली में निकाह के बाद टैक्सी खरीदने के लिए युवक ने पत्नी से दो लाख रुपए मांगे। विरोध करने पर उसने पत्नी को फोन पर तीन तलाक दे दिया।
11. सुप्रीम कोर्ट ने आयशा नूरी की याचिका पर अतीक-अशरफ मर्डर केस की सुनवाई को 14 जुलाई के लिए टाल दिया है।
अब यूपी की पॉलिटिक्स
10. भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हमले के बाद पूर्व मंत्री आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान आजम ने चंद्रशेखर को गले लगाया और BJP पर तंज कसा।
09. CM योगी आदित्यनाथ का चार जुलाई को वाराणसी आएँगे। इस दौरान वो पीएम के आगमन से जुड़ी तैयारियों को देखेंगे और कार्यक्रम स्थल का मुआयना करेंगे।
08. भाजपा में शामिल होने की बात पर चौधरी जयंत सिंह ने अपना निर्णय बता दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में नहीं जाएंगे, जिसके साथ हैं, वहीं रहेंगे।
अब खबरें यूपी में होने वाले अपराधों की दुनिया से
07. कानपुर में कबड्डी कोच विक्रांत उपाध्याय ने फांसी लगाकर दी जान । सुसाइड से 6 घंटे पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया रील।
06. आजमगढ़ में एक युवक को मिली तालिबानी सजा। खंबे से बांधकर युवक को बेरहम तरीके से पीटा गया। साथ में उसका सिर भी मुंडवा दिया गया।
नौकरी कहां मिलेगी… ये भी चर्चा कर लेते हैं…
05. IBPS ने क्लर्क के 4045 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। सेलेक्शन होने पर 19 हजार से 47 हजार रुपए महीना सैलरी मिलेगी।
04. BHU में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के 307 पदों पर भर्ती निकली है। 55% अंकों के साथ ग्रेजुएट हैं तो इस भर्ती में अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 31 जुलाई है।
03. UPSSSC में X-Ray टेक्नीशियन की 382 वैकेंसी निकली हैं। सेलेक्शन होने पर सैलरी 21 हजार से 59 हजार रुपए मिलेगी।
अब थोड़ी स्पोर्ट्स की बात कर लेते हैं
02. आगरा की क्रिकेटर राशि कनौजिया का Indian Women's Cricket Team में चयन हुआ है। उन्हें नौ जुलाई से शुरू हो रहे बांग्लादेश दौरे के लिए टी-20 और वनडे टीम में जगह दी गई है।
चलते चलते मौसम की बात
वेस्ट UP में कई जगहों पर बारिश पड़ने के आसार हैं। वहीं इस दौरान ईस्ट यूपी के कई जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश पड़ सकती है।
04 जुलाई के मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में इतना ही। मिलते हैं कल मॉर्निंग चाय के साथ।
Updated on:
04 Jul 2023 01:03 pm
Published on:
04 Jul 2023 12:47 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
