scriptगस्त के दौरान दारोगा को गोली मारी, हालत गंभीर | up police injured in Lakhimpur Kheri | Patrika News
लखनऊ

गस्त के दौरान दारोगा को गोली मारी, हालत गंभीर

घटना की सूचना पाते ही पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गये

लखनऊAug 22, 2017 / 03:17 pm

Ruchi Sharma

murder

murder

लखीमपुर खीरी. जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा। बीती देर रात गस्त कर रहे दारोगा को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिये सीतापुर उसके बाद दारोगा को लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पाते ही पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गये।

जानकारी के अनुसार थाना मैगलगंज में तैनात दरोगा सूर्यमनी बीती देर रात शाझहपुर मार्ग पर हमराही के साथ गस्त कर रहे थे। तभी शाझहपुर की ओर से एक संधिग्ध पिकअप आती दिखी। जिसे दारोगा ने रोकने का प्रयास किया। जैसे ही पिकअप दारोगा के नजदीक आई। वैसे ही पिकअप सवार ने दारोगा पर फायर झोंक दिया। फायर दारोगा के कंधे और सीने के बीच में लगी। जिससे दारोगा घायल होकर वही गिर पड़ा।
यह भी पढ़ें

Triple Talaq : मुस्लिम महिलाएं महिलाएं बोलीं- असल ईद आज, अब मनाओ जश्न 

सीने कंधे के बीच लगी गोली के बाद उन्हें सीतापुर फिर वहां से लखनऊ के लिए रिफर कर दिया गया है। उधर पिकअप हरदोई की तरफ निकल गई। दारोगा के साथ गस्त कर रहे हमराही ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष अशोक पांडे को दी। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और तत्काल घटना की सूचना एसपी को दी। घायल दारोगा को गम्भीर हालत में सीतापुर जिलाअस्पताल लेकर पहुंचे।
यह भी पढ़ें

इस मासूम की आत्महत्या के पीछे की वजह पड़ोसी है, वजह अापको झंकझोर देगी 

जहां डॉक्टरों ने दरोगा की हालत को गंभीर देखते हुये। लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं दारोगा उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर एसपी डॉ. चनप्पा सूचना पाते ही सीतापुर जिलाअस्पताल पहुंच गये। इस बावत सीओ मितौली एलडी भारती ने बताया कि गस्त के दौरान दरोगा को अज्ञात लोगों ने गोली मार दिया। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जायेगा। फिलहाल दरोगा की हालत में सुधार है।

Home / Lucknow / गस्त के दौरान दारोगा को गोली मारी, हालत गंभीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो