बताया जा रहा है कि यूपी में 12 महीने की योगी सरकार में एक आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 25 मार्च 2018 तक कुल 1,478 पुलिस एनकाउंटर किए गए हैं, जिसमें लगभग 50 अपराधी ढेर हुए हैं। आंकड़े बताते हैं कि किस तरह यूपी पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार "ऑपरेशन क्लीन" चला रही है। इसी कड़ी में आज सोशल मीडिया में उत्तर प्रदेश पुलिस के ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर डालते हुए ट्वीट किया गया, जिसमें 3 महिलाएं और 2 पुरुषों ने हाथ में रिवॉल्वर तान रखी है। साथ ही उस तस्वीर पर लिखा हुआ है कि "जब कोई फ़र्ज़ी ख़बर फैलाता है तो...", और इसी तस्वीर वाले ट्वीट के ऊपर कैप्शन है "जस्ट किल इट", साथ ही हैशटैग फेक न्यूज़ भी लिखा हुआ है।