scriptSP-Cong Alliance: 17 सीटों पर साथ आई सपा-कांग्रेस, जानिए कहां किसको मिली सीट | UP Politics Congress agreed to SP, will contest elections on 17 seats | Patrika News
लखनऊ

SP-Cong Alliance: 17 सीटों पर साथ आई सपा-कांग्रेस, जानिए कहां किसको मिली सीट

SP-Cong Alliance: समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच लोकसभा चुनाव-2024 में गठबंधन होगा। कांग्रेस ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमति दे दी है।

लखनऊFeb 21, 2024 / 06:28 pm

Upendra Singh

UP Politics

UP Politics

SP-Cong Alliance: समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो गया। कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गई। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कांग्रेस हाई कमान के बीच बुधवार सुबह सीटों को लेकर बातचीत हुई। इसके बाद बात सहमति बन गई।

रायबरेली, अमेठी, कानपुर, फतेहपुर सीकरी, बासगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी, देवरिया।


लंबे समय से जारी बातचीत के बाद सपा और कांग्रेस के बीच सीटों का फॉर्मूला तय हो गया है। वाराणसी कांग्रेस के ही खाते में है। अखिलेश यादव यहां से अपना उम्मीदवार वापस लेंगे। सपा ने पहले 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था। कांग्रेस इसे नहीं माना तो सपा ने दोबारा 17 सीटों का ऑफर दिया। अब इसे कांग्रेस मान गई। कांग्रेस मध्य प्रदेश में एक सीट सपा को देगी। खजुराहो में सपा चुनाव लड़ेगी।

बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से आज बात की और फिर उन्होंने अखिलेश यादव से बात की है। कांग्रेस की तरफ से मुरादाबाद सीट की डिमांड ड्रॉप कर दी गई है। आगे का बातचीत कांग्रेस के यूपी प्रभारी और समाजवादी पार्टी के बीच हुई। आज यानी 21 फरवरी कोसीटों के बंटवारे का ऐलान हो गया। अब समाजवादी पार्टी और कांग्रेस यूपी में एक साथ लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

Hindi News/ Lucknow / SP-Cong Alliance: 17 सीटों पर साथ आई सपा-कांग्रेस, जानिए कहां किसको मिली सीट

ट्रेंडिंग वीडियो