Up Police Promotion: राज्य सरकार ने 37 डिप्टी एसपी को एडिशनल एसपी के पद पर प्रोन्नत करने का आदेश जारी किया। बीते दिनों वर्ष 2008 बैच के डिप्टी एसपी की प्रोन्नति के लिए विभागीय प्रोन्नत समिति की बैठक में सहमति बनी थी। राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद डीजीपी मुख्यालय में एडीजी कार्मिक ने प्रोन्नति का आदेश जारी किया।