
UP Top News Uttar Pradesh
- गोरखपुर. रविवार से पोलियो अभियान की शुरुआत, सीएम योगी आज गोरखपुर से करेंगे पोलियो अभियान की शुरुआत. 3.40 करोड़ बच्चों को पोलियो खुराक दी जाएगी. ये सभी पांच साल से कम उम्र के बच्चे होंगे. मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे महिला जिला चिकित्सालय के सामने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे. गोरखपुर में 6.83 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है.
- लखनऊ. रालोद के यूपी चीफ मसूद अहमद का इस्तीफा. जयंत चौधरी और अखिलेश यादव पर पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप. मसूद अहमद का कहना है कि हापुड़ की सीट 8 करोड़ रुपये में बेची गई थी.
- अयोध्या. एसटीएफ की एक यूनिट होगी स्थापित, राम मंदिर का निर्माण शुरू होने के बाद वहां एसटीएफ की एक यूनिट स्थापित की जाएगी. सचिव गृह तरुण गाबा की ओर से आदेश जारी. इस यूनिट में 1 निरीक्षक, 4 उप निरीक्षक, 4 कंप्यूटर ऑपरेटर और 3 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी आउटसोर्सिंग द्वारा लिए जाएंगे.
- लखनऊ. सपा के विधायक दल की बैठक 26 मार्च को, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में 26 मार्च को पार्टी के विधायक दल की बैठक होगी. सपा प्रमुख अखिलेश यादव 26 मार्च को सुबह 10 बजे पार्टी कार्यालय में पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की विधान परिषद के मौजूदा सदस्यों के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे.
- आगरा. आगरा में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 30 यात्री घायल. बस पलटने से हुआ हादसा. केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने घायलों का लिया हालचाल.
Published on:
20 Mar 2022 10:18 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
