6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन सीटों पर फिर होने जा रहा चुनाव, लोकसभा चुनाव के बाद आई यह खबर

17वीं लोकसभा के गठन के बाद अब यूपी की सियासत में हलचल देखने को मिलने वाली है।

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Jun 01, 2019

Akhilesh Yogi Mayawati

Akhilesh Yogi Mayawati

लखनऊ. 17वीं लोकसभा के गठन के बाद अब जल्द ही यूपी की सियासत में हलचल देखने को मिलने वाली है। गुरुवार को पीएम मोदी से साथ 57 सांसदों को कैबिनेट मंत्री व राज्यमंत्री का पद सौंपा गया। इसमें यूपी से 8 जिताऊ सांसद भी शामिल हैं। शुक्रवार को सभी को मंत्रालय भी सौंप दिए गए हैं। लोकतंत्र के महापर्व के खत्म होने के बाद अब यूपी में भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती महेंद्रनाथ पांडेय की जगह नया प्रदेश अध्यक्ष चुनने की है। चंदौली से विजयी हुए सांसद महेंद्रनाथ पांडेय को कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री बनाया गया है। यूपी विधानसभा चुनाव 2017 से पहले केशव प्रसाद मौर्य को प्रेदश अध्यक्ष बनाया गया, वहीं चुनाव में पार्टी की जीत के बाद उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया और केंद्र में राज्यमंत्री के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे पांडेय को प्रदेश अध्यक्ष पद सौंपा गया। यह तो रही प्रदेश अध्यक्ष पद की बात। अगली सियासी चर्चा विधानसभा में खाली 11 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर है, जिसपर सभी दलों की निगाहें हैं।

ये भी पढ़ें- यूपी कैबिनेट बैठक में लिए गए इस फैसले को लेकर स्मृति ने दिया बड़ा बयान

लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर विधायक पहुंचे संसद-

यूपी की 11 विधानसभा सीटों पर जल्द ही उपचुनाव होंगे। हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में यूपी के 11 विजयी विधायक अब संसद पहुंच चुके हैं। ऐसे में रिक्त सीटों पर उपचुनाव को लेकर जल्द ही हलचल देखने को मिलेगी। जीत हासिल कर सांसदों द्वारा अपने विधायक पद का इस्तीफा भी विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दिक्षित को सौंपने का सिलसिला शुरू हो गया है। हाल ही में अम्बेडकर नगर से बसपा विधायक सांसद रितेश पांडे ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र सौंपा जिसे उन्होंने मंजूर करते हुए चुनाव आयोग को सूचित कर दिया है।

ये भी पढ़ें- घर का भेदी लंका ढाए, सोनिया के लिए विभीषण साबित होंगे उनके खासमखास रहे यह नेता

इन सांसदों का इस्तीफा सौंपना है बाकी-
सांसदों को 5 जून तक विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपना होगा। ऐसा न करने पर वे अपनी सांसदी गवा सकते हैं। दरअसल कोई भी व्यक्ति दो सदन का सदस्य नहीं रह सकता है। और त्यागपत्र न देने पर बाद में मिला पद जा सकता है। बाकी बची जिन 10 सांसदों को अपने विधायक पद से इस्तीफा देना है, उनमें यूपी के तीन मंत्री भी शामिल हैं। वहीं आपको बता दें कि जिन विधानसभाओं में उपचुनाव होगा, उनमें से 8 पर वर्तमान में भाजपा का कब्जा है, एक-एक पर उनके सहयोगी दल अपना दल (एस), सपा व बसपा के विधायक हैं। इन सभी की सूची निम्म है-

























































































क्रम संख्या नामपार्टीविधानसभा सीट लोकसभा क्षेत्र
1.परिवार और महिला कल्याण पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशीभाजपालखनऊ कैंटइलाहाबाद
2.खादी व लघु उद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरीभाजपाकानपुर गोविंद नगरकानपुर
3.पशुपालन मंत्री एसपी सिंह बघेलभाजपाटूंडला फिरोजाबादआगरा (सुरक्षित)
4.प्रदीप कुमारभाजपाकैराना के गंगोहकैराना
5. आर.के.पटेलभाजपाचित्रकूट के मानिकपुरबाँदा
6.उपेंद्र सिंह रावतभाजपाबाराबंकी के जैदपुरबाराबंकी (सु.)
7.अक्षयवर लाल गोंडभाजपाबहराइच के बलहा (सु.)बहराइच
8.राजवीर सिंह दिलेरभाजपाहाथरस (सु.) इगलासहाथरस
9. संगम लाल गुप्ताअपना दल एसप्रतापगढ़प्रतापगढ़

10.


आजम खांसपारामपुर सदररामपुर

11.


रितेश पांडेबसपाअंबेडकर नगर की जलालपुरअंबेडकर नगर