
जूनियर असिस्टेंट के लिए पहले ही विज्ञापरन जारी कर दिया गया था। 21 नवंबर से 1262 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरु हो गए हैं। आवेदन के लिए 30 दिन से कम का समय दिया गया है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2022 है।
योग्यता
UPSSSC की जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए उम्र 18 से 40 साल तक होनी चाहिए। कैंडीडेट ने कम से कम बारवीं पास कर लिया हो। हालांकि, पदों पर चयन UPSSSC PET 2021 के मानकों के हिसाब से ही होगा। CCC की परीक्षा पास कर चुका हो। हिंदी टाइपिंग में 25 शब्द प्रति मिनट और 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड टाइपिंग अंग्रेजी में आनी चाहिए।
ऐसे करें आवेदन
आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर करियर का लिंक दिखेगा। इस पर क्लिक करें।
इसके बाद Junior Assistant Recruitment 2022 पर क्लिक करें।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन का विंडो खुलेगी। यहां अपनी डिटेल्स भरें।
रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें और फीस जमा करा दें।
Published on:
22 Nov 2022 03:40 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
