लखनऊ,एन-95 मास्क कोरोना संक्रमण में फायदा नहीं बल्कि नुकसान पहुंचा सकते हैं इस सम्बन्ध में केंद्र के स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण महानिदेशक डा. राजीव गर्ग ने सभी राज्यों के प्रमुख सचिवों तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राज्य निदेशकों को पत्र लिखकर जनता द्वारा प्रयोग किये जा रहे एन -95 मास्क के प्रयोग रोकने को निर्देश दिए हैं।