12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ

देशी असलहे से फायरिंग करते युवक का Video वायरल

लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार तीन युवक मौज-मस्ती करते हुए सिगरेट का धुआं हवा में उड़ा रहे हैं और एक युवक देशी तमंचे में कारतूस भरकर हवाई फायर कर रहा हैं। पुलिस को जानकारी होते ही शुरू की कार्यवाही।

Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

May 23, 2024

शराब के नशे में धुत चार दबंग दोस्तों ने रात के अंधेरे में मुंह से सिगरेट के धुएं का छल्ला हवा में उड़ाते हुए देशी तमंचे में कारतूस लोड कर हवाई फायरिंग की और इसका वीडियो बनाया। दबंग किस्म के गाने की धुन पर रील बनाकर इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। बुधवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपित युवकों की तलाश में जुट गई है।